facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UCO Bank Q2FY24 results: बैंक का 20.3% कम हुआ नेट मुनाफा, गिरा NPA; लुढ़के शेयर

Advertisement

UCO Bank का ऑपरेटिंग मार्जिन भी एक साल पहले के 23.96 फीसदी के मुकाबले गिरकर 16.74 फीसदी पर आ गया।

Last Updated- November 03, 2023 | 3:43 PM IST
UCO Bank

यूको बैंक ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही (FY24Q2) के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। बैंक ने एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में बताया कि उसके नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 20.3 फीसदी की कमी आई है। बैंक ने बताया कि उसने सितंबर तिमाही यानी FY24Q2 में 401.67 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान अवधि में उसने 504.52 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

तिमाही आधार पर बात करें तो बैंक ने पिछली तिमाही यानी वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 79.9 फीसदी की वृद्धि के साथ 223.48 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

NPA में भी गिरावट

दूसरी तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) गिरकर 4.14 फीसदी हो गई, जो पिछली तिमाही (FY24Q1) में 4.48 फीसदी थी। पिछले साल की समान तिमाही में सकल NPA 6.58 फीसदी था।

बैंक का नेट NPA पिछली तिमाही के 1.18 फीसदी के मुकाबले गिरकर 1.11 फीसदी हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में नेट NPA 1.99 फीसदी था।

ऑपरेटिंग मार्जिन भी घटा

बैंक का ऑपरेटिंग मार्जिन भी एक साल पहले के 23.96 फीसदी के मुकाबले गिरकर 16.74 फीसदी पर आ गया। पिछली तिमाही में मार्जिन 20.53 फीसदी था। इसके अलावा, तिमाही में बैंक की कुल ब्याज आय (total interest income) 24.7 प्रतिशत बढ़कर 5,218.82 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 4,184.89 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस महामारी के संभावित प्रभाव को देखते हुए उसके पास 30 सितंबर तक आकस्मिक प्रावधान (contingency provision ) के रूप में 530 करोड़ रुपये मौजूद हैं।

स्पेशल वोस्ट्रो अकाउंट भी खोल रहा बैंक

इस साल की शुरुआत में, सरकारी स्वामित्व वाले इस बैंक ने रूसी बैंकों के साथ चार स्पेशल रुपया वोस्ट्रो (vostro) अकाउंट्स भी खोले। बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से आठ और अकाउंट्स खोलने की अनुमति भी मिल गई है।

यूको बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अश्विनी कुमार ने कहा कि रूसी बैंकों में चार स्पेशल रूपी वोस्ट्रो अकाउंट (SRVA) अकाउंट्स पहले ही खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें आठ अकाउंट्स की अनुमति मिल गई है, जिनके लिए अकाउंट खोलने की औपचारिकताएं जारी हैं। इन आठ में से छह रूस से और दो बेलारूस से हैं।’

उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, चार और बैंकों ने SRVA अकाउंट्स खोलने के लिए हमसे संपर्क किया है। उनकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, हम मंजूरी के लिए RBI से संपर्क करेंगे।’ इनमें से दो रूस के और दो दूसरे देशों के थे।

शेयरों में गिरावट

रिजल्ट्स जारी होने के बाद बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। 3:04 बजे BSE पर बैंक के शेयर 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 37.50 रुपये पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, NSE पर बैंक के शेयरों में 0.30 अंकों की गिरावट देखी गई। एनएसई पर बैंक के शेयर 0.79 फीसदी लुढ़ककर 37.55 रुपये पर ट्रेड करते दिखे।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement