facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UCO Bank Q3 Results: नेट प्रॉफिट तीसरी तिमाही में दोगुना हुआ, NPA में आई कमी

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 3:38 PM IST
UCO Bank

सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक (UCO Bank) का शुद्ध लाभ (net profit) चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 653 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से ब्याज आय बढ़ने तथा फंसे कर्ज में कमी से बैंक का लाभ बढ़ा है।

इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 310 करोड़ रुपये रहा था। यूको बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 5,451 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,638 करोड़ रुपये थी।

दिसंबर तिमाही में बैंक की ब्याज आय बढ़कर 4,627 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,919 करोड़ रुपये थी। बैंक का एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में घटकर सकल कर्ज का 5.63 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2021-22 की इसी तिमाही में आठ प्रतिशत था।

शुद्ध एनपीए भी नरम होकर 1.66 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2.81 प्रतिशत था।

एनपीए में कमी से फंसे कर्ज को लेकर प्रावधान आलोच्य तिमाही में उल्लेखनीय रूप से घटकर 220 करोड़ रुपये पर आ गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 565 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement