facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Union Bank of India का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 60% उछला

Advertisement

बैंक ने बताया की आलोच्य तिमाही में उसकी ब्याज आय 25,363 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 20,883 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- January 20, 2024 | 4:37 PM IST
Union Bank Q3 Result
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 60 प्रतिशत उछाल के साथ 3,590 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 2,249 करोड़ रुपये रहा था।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी कुल आमदनी समीक्षाधीन तिमाही में 29,137 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 24,154 करोड़ रुपये थी। बैंक ने बताया की आलोच्य तिमाही में उसकी ब्याज आय 25,363 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 20,883 करोड़ रुपये थी।

बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 31 दिसंबर, 2023 को सुधरकर 4.83 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 7.93 प्रतिशत था। इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी घटकर 1.08 प्रतिशत हो गया, जो दिसंबर, 2022 के अंत में 2.14 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - January 20, 2024 | 4:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement