facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Upcoming Bank Holidays: दिवाली वीक में कब बंद रहेंगे बैंक? चेक करें 20 से 26 अक्टूबर तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Advertisement

Bank Holidays: दिवाली, काली पूजा, गोवर्धन पूजा, बली पाड्यामी और भाई दूज जैसे त्योहारों के चलते अलग-अलग दिनों में अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

Last Updated- October 19, 2025 | 12:27 PM IST
Bank Holiday 2026
Representative Image

Upcoming Bank Holidays: अक्टूबर का तीसरा हफ्ता त्योहारों से भरा हुआ है और इसी वजह से 20 से 26 अक्टूबर के बीच देश के कई राज्यों में बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। दिवाली, काली पूजा, गोवर्धन पूजा, बली पाड्यामी और भाई दूज जैसे त्योहारों के चलते अलग-अलग दिनों में अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 25 अक्टूबर चौथा शनिवार है, जबकि 26 अक्टूबर रविवार होने के कारण सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।

ध्यान दें कि बैंक छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) तय करता है और इनमें से कई छुट्टियां क्षेत्रीय होती हैं। यानी हर राज्य में हर दिन बैंक बंद नहीं रहते।

20 से 26 अक्टूबर तक बैंक छुट्टियों की लिस्ट

  • 20 अक्टूबर (सोमवार)
    दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा के कारण इन शहरों में बैंक बंद रहेंगे —
    अगरतला, अहमदाबाद, आइज़ॉल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा।
  • 21 अक्टूबर (मंगलवार)
    दिवाली अमावस्या / लक्ष्मी पूजन / गोवर्धन पूजा के चलते यहां छुट्टी – बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर और श्रीनगर।
  • 22 अक्टूबर (बुधवार)
    दिवाली (बली प्रतिपदा) / विक्रम संवत नया साल / गोवर्धन पूजा / बली पाड्यामी / लक्ष्मी पूजा- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद।
  • 23 अक्टूबर (गुरुवार)
    भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / निर्गल चक्कौबा के कारण यहां छुट्टी- अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला।
  • 25 अक्टूबर (शनिवार) – चौथा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद।
  • 26 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश, सभी जगह बैंक बंद।

अक्टूबर में बाकी बची हुई छुट्टियां

27 अक्टूबर (सोमवार) – कोलकाता, पटना और रांची में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य)
28 अक्टूबर (मंगलवार) – पटना और रांची में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य)
31 अक्टूबर (शुक्रवार) – अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

नोट- बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद आप ATM से नकद निकाल सकते हैं। UPI, NEFT, IMPS और RTGS जैसी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं छुट्टियों में भी चालू रहती हैं। अगर आप कहीं लेन-देन या जरूरी काम प्लान कर रहे हैं, तो इन तिथियों का ध्यान रखें।

Advertisement
First Published - October 19, 2025 | 11:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement