facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Small Finance Bank बनने की इच्छुक नहीं शहरी सहकारी बैंक, होगी कई बदलाव की जरूरत

Advertisement

RBI के दिशानिर्देशों के मुताबिक UCB के पास अनिवार्य रूप से न्यूनतम 50 करोड़ रुपये की पूंजी होने की स्थिति में निजी क्षेत्र के SFB की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

Last Updated- May 24, 2024 | 11:10 PM IST
Bank Share

Urban co-operative banks: शहरी सहकारी बैंक (UCB) अपने को लघु वित्त बैंकों (SFB) में परिवर्तित किए जाने के इच्छुक नहीं हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड के सदस्य व सहकार भारती के संस्थापक सतीश मराठे ने बताया कि UCB को SFB में परिवर्तित होने की स्थिति में अपने संचालन में बदलाव करना पड़ेगा। इसलिए एक को छोड़कर किसी भी UCB ने बदलाव के लिए आवेदन नहीं किया है।

आरबीआई ने 2018 में SFB में बदलाव के लिए वैकल्पिक दिशानिर्देश जारी किए थे। इन दिशानिर्देशों के मुताबिक UCB के पास अनिवार्य रूप से न्यूनतम 50 करोड़ रुपये की पूंजी होने की स्थिति में निजी क्षेत्र के SFB की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

आवेदन करने के लिए उनके पास अनिवार्य रूप से पूंजी जोखिम (भारांश) परिसंपत्ति अनुपात 9 फीसदी या अधिक होना चाहिए। UCB को इस योजना की आवश्यकताओं को 18 महीने में पूरा करना होगा। इसके अलावा UCB को निजी क्षेत्र के SFB के ऑन टैप लाइसेंसिंग के नवीनतम दिशानिर्देशों को पूरा करना होगा। इसके अतंर्गत SFB को कारोबार शुरू करने की तारीख पर न्यूनतम 100 करोड़ रुपये की न्यूनतम हैसियत बनाए रखनी होगी।

सतीश मराठे ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘किसी भी शहरी सहकारी बैंक ने SFB में परिवर्तित किए जाने के लिए आवेदन नहीं किया है। अगर एक बार सहकारी बैंक को SFB में बदल दिया जाता है तो एक समयसीमा के बाद उसे सूचीबद्ध होना पड़ेगा। ऐसे में अमीर लोग कहीं अधिक निवेश करके निश्चित रूप से SFB पर नियंत्रण स्थापिति कर लेंगे। इस अवस्था में वर्तमान बोर्ड अपना नियंत्रण खो देगा।’

यह वैकल्पिक बदलाव की योजना सितंबर 2018 में घोषित की गई थी। अभी तक केवल उत्तर प्रदेश के शिवालिक मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक ने अपने को SFB में बदला है।

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement