facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अ​धिग्रहण करेगा कॉसमॉस सहकारी बैंक, शाखाओं की संख्या बढ़ाकर 200 करने की है योजना

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 11:04 PM IST
RBI launches UDGAM portal

मराठा सहकारी बैंक (एमएसबी) का खुद में विलय करने के बाद पुणे के कॉसमॉस कोऑपरेटिव बैंक अपने कारोबार के विस्तार और शाखाओं की संख्या 200 तक बढ़ाने के लिए कुछ अन्य शहरी सहकारी बैंकों के अ​धिग्रहण की संभावनाएं तलाश रहा है।

स्वै​च्छिक विलय के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अनुमति मिलने के साथ ही कॉसमॉस ने मराठा सहकारी बैंक की सात शाखाओं को एकीकृत किया है। कॉसमॉस बैंक के चेयरमैन मिलिंद काले ने कहा कि अब बैंक की 159 शाखाओं का नेटवर्क सात राज्यों तक विस्तृत है।

अब तक इस बैंक ने वि​भिन्न वित्तीय सेहत वाले 16 शहरी सहकारी बैंकों का अधिग्रहण किया है। उनमें से कुछ बैंकों की शुद्ध हैसियत नकारात्मक थी जबकि कुछ की सेहत अच्छी थी मगर उनका कारोबार एक ही शाखा तक सीमित था। कॉसमॉस ने शहरी सहकारी बैंकों के अ​धिग्रहण के लिए उपयुक्त विशेषज्ञता और संस्कृति विकसित की है।

फिलहाल वह संभावित अ​​धिग्रहण के लिए साहेबराव देशमुख को-कॉपरेटिव बैंक के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। काले ने कहा कि तगड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण छोटे बैंकों के लिए बाजार में बने रहना कठिन हो गया है। ऐसे में सहकारी क्षेत्र के मूल्यों का निर्बाह करते हुए कॉसमॉस बैंक ऐसे तमाम बैंकों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

मराठा सहकारी बैंक के विलय से कॉसमॉस बैंक को 84 करोड़ रुपये की जमा सुर​क्षित हो गई और बैंक ने 5 लाख रुपये कम जमा वाले ग्राहकों की कुल 112 करोड़ रपये की जमा के लिए जमा बीमा एवं ऋण गारंटी कॉरपोरेशन द्वारा भुगतान की जिम्मेदारी भी ली है। कॉसमॉस बैंक का कारोबार (जमा एवं अग्रिम) बढ़कर मार्च 2023 के अंत में 30,745 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 28,815 करोड़ रुपये रहा था। उसका सकल एनपीए घटकर 4.8 फीसदी रह गया जो एक साल पहले 6.86 फीसदी था।

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement