facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yes Bank की नजर अधिग्रहण पर, ग्रामीण क्षेत्रों में खोलेगा 150 शाखाएं

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 11:28 PM IST

येस बैंक (Yes Bank) वित्त वर्ष 24 में अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 150 शाखाएं खोलेगा। लघु और सीमांत किसानों को ऋण मुहैया कराने के लक्ष्य से दूर रहने के कारण येस बैंक की अगले 18 महीनों में सूक्ष्म वित्त संस्थान (MFI) के अधिग्रहण करने की योजना है। लेनदारों को रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (PSL) में उतनी रकम लगानी पड़ेगी जो प्राथमिकता उधारी वाले क्षेत्र में कम पड़ेगी।

प्रबंध निदेशक (MD) व मुख्य कार्याधिकारी (CEO) प्रशांत कुमार ने बताया कि RIDF/ PSL के मामले में खुद के दम पर या विलय अधिग्रहण के जरिये इस पर आगे बढ़ना परिचालन लाभप्रदता में सुधार के विभिन्न तरीकों में से एक है। इसका ध्येय बढ़ते ग्रामीण मार्केट में अपनी पहुंच बढ़ाना है। इसके लिए विभिन्न कदम उठाए जाएंगे। इस क्रम ब्रांच आधारित ओरिजिनेशन, सह उधारी, एमएफआई का पोर्टफोलियो खरीदना और एमएफआई इकाइयों का अंतिम तौर पर अधिग्रहण करना है।

इस अगले 18 महीनों में एमएफआई इकाई के अधिग्रहण से संभव बनाया जाएगा। कुमार ने कहा कि यह पहुंच बढ़ाने का तरीका है और एमएफआई के अधिग्रहण का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि उन्होंने अधिग्रहण के बारे में चुनिंदा जानकारियां नहीं दीं।

कई बैंकों ने ग्रामीण और अर्ध शहरी मार्केट में अपना परिचालन बढ़ाने के लिए एमएफआई का अधिग्रहण किया है। साल 2019 में निजी ऋणदाता इंडसइंड बैंक ने भारत फाइनैंशियल इनक्लुजन लिमिटेड का अधिग्रहण किया था। फरवरी 2023 में निजी क्षेत्र के ऋणदाता कोटक महिंद्रा बैंक ने 1903 करोड़ रुपये की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (AUM) के साथ माइक्रोफाइनैंस इंसटीट्यूशन सोनाटा फाइनैंस का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। इसका आधार 9 लाख है और 10 राज्यों में 502 शाखाएं हैं।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement