facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yes Bank Q1 Results: बैंक का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 10 फीसदी बढ़ा

Advertisement

यस बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय 7,584 करोड़ रुपये हो गई, जो अप्रैल-जून, 2022 में 5,876 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- July 22, 2023 | 4:24 PM IST

Yes Bank Q1 Results: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) नियंत्रित यस बैंक (Yes Bank) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ 343 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बैंक ने बताया कि उसके फंसे हुए कर्ज में भारी कमी आई है। मुंबई मुख्यालय वाले निजी बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 311 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि बैंक ने क्रमिक रूप से लाभप्रदता में लगभग 69.2 प्रतिशत की वृद्धि की है। बैंक का अधिकांश हिस्सा अब अन्य ऋणदाताओं के स्वामित्व में है।

ये भी पढ़ें : Paytm Q1 Results: फिनटेक कंपनी का घाटा जून तिमाही में कम होकर 358 करोड़ रुपये रहा

यस बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय 7,584 करोड़ रुपये हो गई, जो अप्रैल-जून, 2022 में 5,876 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज से आय 6,443 करोड़ रुपये हो गई, जो जून, 2022 तिमाही में 5,135 करोड़ रुपये थी। इसकी संपत्ति की गुणवत्ता में काफी सुधार देखा गया।

जून तिमाही में सकल गैर-निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) पिछले साल के 13.4 प्रतिशत से घटकर सकल अग्रिम का दो प्रतिशत हो गईं। इसी तरह शुद्ध एनपीए जून, 2022 के 4.2 प्रतिशत से गिरकर अब एक प्रतिशत हो गया।

Advertisement
First Published - July 22, 2023 | 4:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement