facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

YES Bank Q1 Results: बैंक का 10.3 प्रतिशत बढ़ा नेट प्रॉफिट, NII भी आठ फीसदी पार

Advertisement

Yes Bank का standalone net profit Q1F24 में सालाना आधार पर 10.3 प्रतिशत बढ़कर 343 करोड़ रुपये हो गया

Last Updated- July 22, 2023 | 2:23 PM IST

येस बैंक (YES Bank) ने शनिवार को वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के लिए उम्मीद से कम नेट मुनाफा दर्ज किया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ने बैड लोन्स के लिए ज्यादा पैसा अलग रखा, जिसके कारण उच्च शुद्ध ब्याज आय (higher net interest income) का प्रभाव कम हो गया।

रॉयटर्स के हवाले से Refinitiv डेटा के अनुसार, प्राइवेट कर्जदाता का स्टैंडअलॉन शुद्ध लाभ (standalone net profit) अप्रैल-जून तिमाही (Q1F24) में सालाना आधार पर 10.3 प्रतिशत बढ़कर 343 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि विश्लेषकों का मानना था कि बैंक 380 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज करेगा।

सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (gross non-performing asset- NPA) अनुपात मार्च के अंत में 2.20 प्रतिशत से घटकर जून के अंत में 2 प्रतिशत हो गया, जबकि इसका शुद्ध एनपीए अनुपात (net NPA ratio) 0.80 प्रतिशत से थोड़ा बढ़कर 1 प्रतिशत हो गया।

Yes Bank की शुद्ध ब्याज आय (NII) 8.1 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,000 करोड़ रुपये हो गई। बता दें कि NII, लोन से जुटाई गई ब्याज और जमाकर्ताओं (depositors) को भुगतान के बीच का अंतर होती है।

Advertisement
First Published - July 22, 2023 | 2:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement