facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yes Bank Q3 Result: येस बैंक का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 231 करोड़ रुपये पर

Advertisement

Yes Bank Q3 Result: बैंक का शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर, 2023 तिमाही में 225 करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- January 27, 2024 | 4:59 PM IST

Yes Bank Q3 Result: येस बैंक का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 231 करोड़ रुपये परयेस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 231 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई के निजी क्षेत्र के बैंक का बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 52 करोड़ रुपये रहा था। बैंक का शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर, 2023 तिमाही में 225 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने बयान में कहा कि आलोच्य तिमाही में कर्ज में 11.8 प्रतिशत वृद्धि होने और शुद्ध ब्याज मार्जिन के 0.10 प्रतिशत घटकर 2.4 प्रतिशत होने से उसकी शुद्ध ब्याज आय 2.3 प्रतिशत बढ़कर 1,971 करोड़ रुपये हो गई।

यह भी पढ़ें: Q3 results: वेदांत के मुनाफे में आई गिरावट, अदाणी पावर के मुनाफे में जबरदस्त उछाल

बैंक की गैर-ब्याज आय 12.1 प्रतिशत बढ़कर 1,195 करोड़ रुपये हो गई। बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल शुद्ध आय 5.8 प्रतिशत बढ़कर 3,211 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,036 करोड़ रुपये थी।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, ताजा गिरावट 1,200 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक अकेले खुदरा क्षेत्र से आए थे।

बैंक ने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में पहले ही 3,800 करोड़ रुपये की संपत्ति वसूल कर ली है और उसे चालू वित्त वर्ष के लिए अपने 5,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार करने का भरोसा है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात दो प्रतिशत पर स्थिर था।

Advertisement
First Published - January 27, 2024 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement