facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Banks Q3 results: साउथ इंडियन बैंक का मुनाफा दोगुना बढ़ा, इंडसइंड बैंक का नेट प्रॉफिट 17 फीसदी बढ़ा

Advertisement

साउथ इंडियन बैंक का परिचालन लाभ इस अवधि में 138 फीसदी की उछाल के साथ 483 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

Last Updated- January 18, 2024 | 10:06 PM IST
IndusInd bank

Banks Q3 results: साउथ इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर 2023 में समाप्त तीसरी तिमाही में करीब दो गुना (197 फीसदी) की बढ़त के साथ 305.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 103 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक का परिचालन लाभ इस अवधि में 138 फीसदी की उछाल के साथ 483 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 203 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन अवधि में बैंक का सकल एनपीए सालाना आधार पर 74 आधार अंक घटकर 4.74 फीसदी रह गया। शुद्ध एनपीए भी 65 आधार अंक घटकर 1.61 फीसदी रह गया। बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात 346 आधार अंक सुधरकर 77.97 फीसदी पर पहुंच गया।

इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ 17 फीसदी बढ़ा

निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 17 फीसदी बढ़कर 2,301 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक ने गुरुवार को शेयर बाजार यह सूचना दी। पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,964 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 13,968 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 11,534 करोड़ रुपये रही थी। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर कुल कर्ज का 1.92 फीसदी रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में एनपीए कुल कर्ज का 2.06 फीसदी था।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement