facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नकदी की तंगी से निपटने को बैंकों का बड़ा दांव: चौथी तिमाही में जमा प्रमाणपत्रों से जुटाए ₹5.27 लाख करोड़

Advertisement

मार्च में अकेले 2.14 लाख करोड़ जारी किए थे और यह नकदी की तंगी के दौर में बैंकों की अल्पकालिक तरीकों पर बढ़ती निर्भरता दर्शाती है

Last Updated- April 06, 2026 | 9:58 PM IST
Bank
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने जनवरी-मार्च तिमाही (वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही) में जमा प्रमाणपत्रों (सीडी) से 5.27 लाख करोड़ रुपये जुटाए। बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने बीती तिमाही और सालाना आधार दोनों पर ही सीडी से 30 प्रतिशत से अधिक राशि जुटाई। वित्त वर्ष 26 में कुल 14 लाख करोड़ रुपये के सीडी जारी किए गए।

मार्च में अकेले 2.14 लाख करोड़ जारी किए थे और यह नकदी की तंगी के दौर में बैंकों की अल्पकालिक तरीकों पर बढ़ती निर्भरता दर्शाती है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक के नकदी डालने के बावजूद बैंकिंग प्रणाली इसकी तंगी का सामना कर रही है। जमा राशि जुटाने की तुलना में ऋण वृद्धि की तेज गति के कारण बही-खाते में असंतुलन भी पैदा हुआ। इसे बॉन्ड जारी करने से कुछ हद तक कम करने में मदद मिली। रिजर्व बैंक के अनुसार मार्च, 2026 की समाप्ति पर बकाया सीडी बढ़कर 6.93 लाख करोड़ रुपये हो गई जबकि यह एक साल पहले 5.22 लाख करोड़ रुपये थी। लिहाजा इसमें करीब 33 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

निजी बैंक के  अधिकारी ने बताया, ‘यह बेहद स्पष्ट है कि कई बैंकों ने जमा राशि जुटाने के लिए सीडी का इस्तेमाल किया। मार्च में सीडी की दरें विशेषरूप से अधिक थीं, यह विशेषतौर पर 7.25-7.60 प्रतिशत के दायरे में थीं।’ कुछ अपवादों को छोड़कर—जहां कुछ सीडी की ब्याज दरें 8 प्रतिशत तक भी थीं—इन उच्च दरों पर बड़ी मात्रा में सीडी जारी की गईं।

सभी अवधियों की ब्याज दरें लगभग स्थिर रहीं।  एक समय पर 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने की सीडी की ब्याज दरें लगभग समान थीं। हालांकि, अप्रैल में सीडी की ब्याज दरों में कमी आई है, खासकर 3 महीने की अवधि की सीडी की।

Advertisement
First Published - April 6, 2026 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement