facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

31 मार्च रविवार के दिन भी खुले रहेंगे बैंक, RBI ने जारी किए निर्देश

Advertisement

इसके पहले आयकर विभाग ने कहा था कि टैक्स संबंधी पेंडिंग कार्यों को देखते हुए 29 मार्च से 31 मार्च 2024 तक का लंबा वीकेंड कैंसिल कर दिया गया है।

Last Updated- March 20, 2024 | 9:25 PM IST
PSBs

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि 31 मार्च, 2024 (रविवार) को सभी एजेंसी बैंकों को सरकारी लेनदेन निपटाने के लिए खुला रहना होगा। यह वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान सभी सरकारी रिसीट और पेमेंट का हिसाब रखने के लिए किया जा रहा है।

सरकारी लेनदेन (सरकारी रिसीट और पेमेंट) के लिए 31 मार्च, 2024 (रविवार) को सभी बैंकों की शाखाएं खुली रहेंगी। RBI से यह अनुरोध भारत सरकार ने किया है ताकि वित्त वर्ष 2023-24 के सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सके। आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) ने बुधवार को एक नोटिफिकेशन में कहा, “एजेंसी बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे सरकारी बिजनेस से संबंधित अपनी सभी शाखाओं को 31 मार्च, 2024 (रविवार) को खुला रखें।”

इसके पहले आयकर विभाग ने कहा था कि टैक्स संबंधी पेंडिंग कार्यों को देखते हुए 29 मार्च से 31 मार्च 2024 तक का लंबा वीकेंड कैंसिल कर दिया गया है। 29 मार्च (गुड फ्राइडे), 30 मार्च (शनिवार) और 31 मार्च (रविवार) को आयकर विभाग के ऑफिस खुले रहेंगे।

आयकर विभाग ने 31 मार्च, 2024 के एक आदेश में कहा, “पेंडिंग विभागीय कार्यों को पूरा करने की सुविधा के लिए, पूरे भारत में सभी आयकर ऑफिस 29, 30 और 31 मार्च 2024 को खुले रहेंगे।”

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 9:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement