facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BFSI Summit: आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के दौर में डेटा सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा

Advertisement

बिज़नेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई इनसाइट समिट 2024 में मुख्य प्रौद्योगिकी अ​धिकारियों ने विशेष सीटीओ लंच सत्र के दौरान विचार-विमर्श किया।

Last Updated- November 07, 2024 | 10:51 PM IST
AI compute

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) और जेनएआई का प्रभाव आम लोगों पर ही नहीं कंपनियों की कार्यप्रणाली पर भी झलकने लगा है। इसे लेकर चर्चाएं बड़ी कंपनियों के अ​धिकारियों के बीच बातचीत का हिस्सा बन रही हैं। लेकिन, इसके बढ़ते दायरे के साथ ही जो चीज उन्हें परेशान कर रही है, वह डेटा सुरक्षा, साइबर अपराध और नियामकीय अनुपालन के मुद्दे हैं।

आज के दौर के ये ऐसे ज्वलंत मुद्दे हैं, जिन पर बिज़नेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई इनसाइट समिट 2024 में मुख्य प्रौद्योगिकी अ​धिकारियों ने विशेष सीटीओ लंच सत्र के दौरान विचार-विमर्श किया।

इनसाइट समिट में बैंकिंग, वित्तीय, बीमा (बीएफएसआई) तथा फिनटेक क्षेत्र के शीर्ष अ​धिकारी एक मंच पर जुटे हैं और अपने-अपने क्षेत्र के वि​भिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, इन दिग्गजों ने इस बात के प्रति चेताया है कि भारतीय डेटा अपनी गैर ढांचागत प्रकृति के कारण एआई के लिए तैयार नहीं है और पुरातन प्रणाली के कारण अनेक चुनौतियां सामने खड़ी हैं।

मानकों की कमी और नए एआई प्रौद्योगिकी के साथ पुराने डेटा ढांचे की चुनौती बराबर बनी हुई है। इन ज्वलंत मुद्दों के अलावा समिट में एक और प्रमुख चुनौती जिस पर प्रकाश डाला गया, वह नवाचार को बढ़ावा देने और लगातार बदल रहे नियमों के अनुपालन को सुनि​श्चित करने के बीच सही संतुलन ढूंढ़ने की है।

जिस प्रकार प्रौद्योगिकी का लगातार विकास हो रहा है, शीर्ष अ​धिकारियों के समक्ष इसका दबाव बढ़ता जा रहा है कि वे उद्योग के कड़े मानकों का पालन करने एवं संवेदनशील ग्राहक डेटा की सुरक्षा के लिए आधुनिक समाधान तलाश करें।

Advertisement
First Published - November 7, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement