facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारती एंटरप्राइजेज और वारबर्ग बॉन्ड से जुटाएगी 40 अरब रुपये, 11-12% कूपन दर की उम्मीद

Advertisement

बॉन्ड जारी करने से इस बढ़ते रुझान का पता चलता है कि बड़े अधिग्रहण के लिए कंपनियां कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार से फंड जुटा रही हैं।

Last Updated- September 25, 2025 | 9:54 PM IST
Bonds

भारती एंटरप्राइजेज और निजी इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस का संयुक्त उपक्रम अगली तिमाही में बॉन्ड बेचकर 40 अरब रुपये (45.1 करोड़ डॉलर) जुटाने की योजना बना रही है। मामले के जानकार तीन सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक भारती-वारबर्ग की संयुक्त इकाई संभवत: 11%-12% की कूपन दर देगी। इसके लिए बड़े म्युचुअल फंडों के साथ-साथ एनबीएफसी से भी मांग आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कोटक इन्वेस्टमेंट बैंक इस सौदे की प्रबंधक है। भारतीय एंटरप्राइजेज, वारबर्ग पिनकस, हायर, कोटक महिंद्रा बैंक ने इस संबंध में रॉयटर्स के सवालों का जवाब नहीं दिया।

जुलाई में, स्थानीय मीडिया ने खबरें दी थीं कि दोनों कंपनियों ने चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी हायर की भारतीय यूनिट में 49 फीसदी हिस्सेदारी के लिए संयुक्त रूप से 72 करोड़ डॉलर की बोली लगाई थी। बॉन्ड जारी करने से इस बढ़ते रुझान का पता चलता है कि बड़े अधिग्रहण के लिए कंपनियां कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार से फंड जुटा रही हैं।

इस तरह के वित्त में आमतौर पर विदेशी ऋणदाताओं और क्रेडिट फंडों का दबदबा रहता है। रॉयटर्स ने बताया कि जेएसडब्ल्यू ग्रुप सितंबर के अंत से पहले अधिग्रहण के फाइनैंस करने के लिए जीरो-कूपन बॉन्ड जारी करके 70 अरब रुपये जुटाने की योजना बना रहा है।

Advertisement
First Published - September 25, 2025 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement