facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI की Axis Bank पर बड़ी कार्रवाई! ‘इस’ वजह से लगाया करीब 1 करोड़ रुपये का जुर्माना

Advertisement

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी बयान के अनुसार, यह कार्रवाई 02 नवंबर, 2023 को जारी एक नोटिस के अनुरूप की गई है।

Last Updated- November 16, 2023 | 7:24 PM IST
Axis Bank

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक (Axis Bank) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी बयान के अनुसार, यह कार्रवाई 02 नवंबर, 2023 को जारी एक नोटिस के अनुरूप की गई है। केंद्रीय बैंक ने कुछ निर्देशों का पालन न करने पर एक्सिस बैंक पर 90.93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

आरबीआई ने अपने बयान में कहा कि “रिजर्व बैंक की तरफ से ‘भारतीय रिजर्व बैंक (अपने ग्राहक को जानें) (KYC) दिशानिर्देश, 2016 का पालन नहीं करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

आरबीआई के साथ ही कहा कि यह कार्रवाई विनियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है और इसका उद्देश्य बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता को प्रभावित करना नहीं है।

इस वजह से हुई कार्रवाई

आरबीआई ने बताया, “‘केंद्रीय बैंक द्वारा एक खाते से संबंधित जांच की गई थी। जांच में पाया गया कि एक्सिस बैंक (Axis Bank) कुछ मामलों में ग्राहकों की पहचान और उनके पते से संबंधित रिकॉर्ड संरक्षित करने में विफल रहा।”

बयान के अनुसार, एक्सिस बैंक उधारकर्ताओं के साथ रिकवरी एजेंटों का उचित व्यवहार सुनिश्चित करने में विफल रहा। साथ ही कुछ ग्राहकों को रिकवरी एजेंटों द्वारा किए गए कॉल का कंटेंट/टेक्स्ट (Content/Text) की टेप रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने में विफल रहा जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

वहीं, नोटिस पर एक्सिस बैंक के जवाब के बाद आरबीआई (Reserve Bank) इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि अनुपालन न करने के आरोप सही है और मौद्रिक जुर्माना लगाना जरूरी है।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 7:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement