facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

पंजाब नेशनल बैंक के MD का बड़ा बयान, कहा-2023-24 बैंक के लिए स्वर्णिम वर्ष होगा

Advertisement

गोयल ने शेयरधारकों को अपने संदेश में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पीएनबी ने बहुआयामी रणनीति अपनाई है।

Last Updated- June 11, 2023 | 7:39 PM IST
PNB Share Price

बहुआयामी रणनीति और लक्ष्य पर लगातार ध्यान केंद्रित करने के कारण पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के लिए 2023-24 एक ”स्वर्णिम वर्ष” होगा। बैंक के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार गोयल ने यह बात कही।

गोयल ने शेयरधारकों को अपने संदेश में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पीएनबी ने बहुआयामी रणनीति अपनाई है। इसके तहत परिचालन दक्षता को बढ़ाने के लिए मौजूदा क्षमताओं के बेहतर इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ”रणनीति बाजार में हिस्सेदारी बढ़ने पर निर्भर है, जिसमें सीएएसए(चालू खाता बचत खाता) के हिस्से में वृद्धि, आरएएम (खुदरा, कृषि और एमएसएमई) क्षेत्र में कर्ज बढ़ाना और परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार शामिल है।”

वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार बैंक कारोबार बढ़ाने के लिए डिजिटलीकरण से लाभ लेने के साथ ही डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसके अलावा बेहतर ग्राहक सेवा और बेहतर ग्राहक अनुभव पर भी काम किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 11, 2023 | 7:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement