facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिटकॉइन, डॉजीकॉइन व एथेरियम ने निवेशकों को ललचाया

Advertisement

तिमाही के दौरान ट्रेडिंग गतिविधियों के मामले में बिटकॉइन और डॉजीकॉइन क्रमशः 8.4 प्रतिशत और 6.4 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

Last Updated- April 22, 2025 | 10:50 PM IST
Bitcoin
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिटकॉइन, डॉजीकॉइन और एथेरियम जैसी वर्चुअल डिजिटल संपत्तियां (वीडीए) कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली तिमाही के दौरान घरेलू क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म कॉइनस्विच पर सबसे अधिक रखी गई संपत्तियों में शामिल थीं। इसके बाद शिबा इनु, रिपल और कार्डेनो का स्थान रहा। पॉलीगन, इंटरनेट कंप्यूटर और सोलाना ने दिसंबर 2024 से अपनी स्थिति बरकरार रखी है। पेपे जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारत में क्रिप्टो निवेशकों द्वारा रखी जाने वाली शीर्ष 10 वीडीए में शुमार रही।

क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए एक्सचेंज पर रिपल सबसे पसंदीदा विकल्प थी। शिबा इनु की जगह लेने के बाद तिमाही के दौरान कुल ट्रेडिंग गतिविधियों में रिपल की हिस्सेदारी 13.3 प्रतिशत रही। तिमाही के दौरान ट्रेडिंग गतिविधियों के मामले में बिटकॉइन और डॉजीकॉइन क्रमशः 8.4 प्रतिशत और 6.4 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तिमाही के दौरान सोलाना, एथेरियम, पेपे, शिबा इनु और कार्डेनो अन्य ज्यादा गतिविधियों वाली परिसंपत्तियां थीं। रिपोर्ट के अनुसार पॉपकैट देश में शीर्ष-10 कारोबार वाली क्रिप्टो परिसंपत्तियों में शामिल हो गई।

कॉइनस्विच के उपाध्यक्ष बालाजी श्रीहरि ने कहा, ‘बिटकॉइन अभी भी दीर्घावधि पसंदीदा के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है। हम देख रहे हैं कि रिपल और सोलाना जैसी कॉइंस की ट्रेडिंग गतिविधियों में संभवत: हाल के वैश्विक घटनाक्रमों की वजह से तेजी आई है। इसके अलावा, पेपे और बॉन्क जैसी मुद्राएं भी लोकप्रिय हो रही हैं।’यह विश्लेषण कॉइनस्विच प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध 310 कॉइंस पर आधारित था। क्रिप्टो बाजार में तेजी आ रही है क्योंकि बिटकॉइन ने वापसी की है। इस महीने की शुरुआत में 74,500 डॉलर तक गिरने के बाद इसने 87,000 डॉलर को पार कर लिया है।

Advertisement
First Published - April 22, 2025 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement