facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

माइक्रोफाइनैंस सेक्टर में सुधार के संकेत, सात तिमाहियों बाद लोन पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी

Advertisement

उद्योग का सकल ऋण पोर्टफोलियो बीती तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 26 की जनवरी मार्च तिमाही में 3 प्रतिशत से अधिक बढ़ा और सात तिमाहियों से जारी गिरावट का दौर खत्म हुआ

Last Updated- June 13, 2026 | 2:50 PM IST
microfinance
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत का माइक्रोफाइनैंस क्षेत्र लंबे समय से चली आ रही सुस्ती से उबरता दिख रहा है। माइक्रोफाइनैंस इंस्टीट्यूट नेटवर्क (एमएफआईए) की जारी नवीनतम तिमाही रिपोर्ट के अनुसार इसका ऋण पोर्टफोलियो सात तिमाहियों में पहली बार बढ़ा है और संपत्ति गुणवत्ता मार्च 2024 से पहले के स्तर पर वापस आ गई है।

उद्योग का सकल ऋण पोर्टफोलियो बीती तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 26 की जनवरी मार्च तिमाही में 3 प्रतिशत से अधिक बढ़ा और सात तिमाहियों से जारी गिरावट का दौर खत्म हुआ।

इसके साथ ही 31-180 दिनों के लिए ‘पोर्टफोलियो ऐट रिस्क’ (पीएआर) एक साल पहले के 6.3 प्रतिशत से तेजी से घटकर 2 प्रतिशत हो गया जबकि तिमाही ऋण वितरण बढ़कर 77,524 करोड़ रुपये हो गया। इस तिमाही में ऋण वितरण बीती सात तिमाहियों में सबसे ज्यादा था।

एमएफआईएन के सीईओ व निदेशक आलोक मिश्रा ने कहा, ‘अब हम कह सकते हैं कि अब मुश्किल दो सालों के बावजूद  उद्योग बेहतर स्थिति की ओर बढ़ रहा है।’ उन्होंने पोर्टफोलियो में वृद्धि और ऋण चूक के स्तर में लगातार सुधार का हवाला दिया। तिमाही के दौरान ऋण गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ।

Advertisement
First Published - June 13, 2026 | 2:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement