facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बॉन्ड यील्ड में आई मजबूती, अब लोन के लिए बैंकों की ओर लौट सकती हैं कंपनियां : SBI

Advertisement

दस साल का यील्ड 6.6% तक बढ़ गया है, जबकि राज्य सरकारों के 30 साल के बॉन्ड के यील्ड 7.5% तक बढ़ गए हैं।

Last Updated- September 10, 2025 | 6:48 PM IST
SBI Market cap

डेट मार्केट में बॉन्ड यील्ड में मजबूती के कारण कंपनियां अपनी लोन जरूरतों को पूरा करने के लिए कमर्शियल बैंकों की ओर लौट सकती हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। SBI के प्रबंध निदेशक (अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग और वैश्विक) राम मोहन राव अमारा ने कहा कि कंपनियां अब अपनी लोन की जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंकों की ओर रुख कर रही हैं।

डेट पेपर इश्यू करने में आई कमी

अमारा ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने देखा है कि वर्तमान तिमाही में डेट पेपर इश्यू करने की मात्रा में कमी आई है। पहली तिमाही में तीन लाख करोड़ रुपये के निर्गम हुए थे, जो अब कम हो गए हैं क्योंकि यील्ड बढ़ रहे हैं।’’

Also Read: अगस्त में Equity MF में निवेश 22% घटकर ₹33,430 करोड़ पर आया, SIP इनफ्लो भी घटा

10 साल का यील्ड 6.6% तक बढ़ा

उन्होंने कहा, ‘‘दस साल का यील्ड 6.6% तक बढ़ गया है, जबकि राज्य सरकारों के 30 साल के बॉन्ड के यील्ड 7.5% तक बढ़ गए हैं। अगर यील्ड इसी तरह बढ़ते रहे तो कंपनियां लोन के लिए बैंकों के पास वापस आएंगी।’’ उन्होंने कहा कि यह एक गतिशील स्थिति है और इसका आकलन करने की आवश्यकता है।

अमेरिका द्वारा उच्च शुल्क लगाए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि इसके प्रभाव का पता चालू तिमाही में लगाया जा सकता है। इससे पहले, अमारा ने कहा था कि घरेलू बैंकों के पास ग्रोथ को फंडिंग करने के लिए पर्याप्त पूंजी है। बैंक नवीकरणीय ऊर्जा और स्टार्ट-अप जैसे उभरते क्षेत्रों को लोन देने के इच्छुक हैं।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 10, 2025 | 6:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement