facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एसएईएल ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 30.5 करोड़ डॉलर मूल्य के बॉन्ड जारी किए

Advertisement

कंपनी ने कहा कि इस राशि का उपयोग कंपनी के नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार के विस्तार के लिए किया जाएगा।

Last Updated- July 27, 2024 | 6:09 PM IST
FPI registration process will be easier for government bond investors: SEBI सरकारी बॉन्ड निवेशकों के लिए आसान होगी FPI रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: SEBI

घरेलू रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी एसएईएल ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 30.5 करोड़ डालर मूल्य के हरित बॉन्ड जारी किए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये बॉन्ड अमेरिका, यूरोप और कई एशियाई देशों के निवेशकों के लिए जारी किए गए हैं।

बयान के अनुसार, “कंपनी का 30.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,500 करोड़ रुपये मूल्य) का हरित बॉन्ड एसएईएल और पांच पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया…।’’

कंपनी ने कहा कि इस राशि का उपयोग कंपनी के नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार के विस्तार के लिए किया जाएगा। फिलहाल कंपनी के पास नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में क्षमता लगभग चार गीगावाट है।

कंपनी के मुख्य निवेश अधिकारी वरुण गुप्ता ने कहा कि एसएईएल समूह का लक्ष्य अगले दो साल तक सौर और अपशिष्ट-से-ऊर्जा परियोजनाओं को पांच गीगावाट तक पहुंचाना है। एसएईएल ग्रुप एक स्वतंत्र हरित ऊर्जा उत्पादक इकाई है। कंपनी सौर मॉड्यूल विनिर्माण में भी लगी हुई है।

Advertisement
First Published - July 27, 2024 | 6:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement