facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश के 13 राज्यों ने प्रतिभूतियों की नीलामी से जुटाए 19,692 करोड़ रुपये; UP, कर्नाटक टॉप पर

Advertisement

राज्य के 10 वर्षीय बॉन्ड पर प्रतिफल का दायरा 7.62 प्रतिशत से 7.63 प्रतिशत तय किया गया था, जबकि बीते सप्ताह यह 7.71प्रतिशत से 7.74 प्रतिशत था।

Last Updated- December 19, 2023 | 11:44 PM IST
As centre pushes muni bonds, Surat, Vizag may tap markets soon

देश के 13 राज्यों ने प्रतिभूतियों की नीलामी के जरिये 19,692 करोड़ रुपये जु़टाए, जबकि इन राज्य सरकारों की प्रतिभूतियों के लिए अधिसूचित राशि 19,592 करोड़ रुपये थी। आठ राज्यों ने बीते सप्ताह 12,100 करोड़ रुपये जुटाए थे।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक और उत्तर प्रदेश दोनों ने सर्वाधिक 4,000 करोड़ रुपये जुटाए। कर्नाटक ने दो बार में 4,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसमें 15 साल के 7.60 प्रतिशत के प्रतिफल पर 2000 करोड़ रुपये और 16 साल के 7.64 प्रतिशत के प्रतिफल पर 2,000 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

उत्तर प्रदेश ने भी दो बार में 4,000 करोड़ रुपये जुटाए। इस क्रम में 10 साल के 7.62 प्रतिशत के प्रतिफल पर 2,000 करोड़ रुपये और 11 वर्ष के इसी प्रतिफल पर 2,000 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

राज्य के 10 वर्षीय बॉन्ड पर प्रतिफल का दायरा 7.62 प्रतिशत से 7.63 प्रतिशत तय किया गया था, जबकि बीते सप्ताह यह 7.71प्रतिशत से 7.74 प्रतिशत था। बहरहाल, 10 साल के एसडीएल का प्रतिफल और 10 साल के सरकारी बॉन्ड का बेंचमार्क 45-46 आधार अंक था, जबकि बीते सप्ताह 44-47 आधार अंक था।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement