facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Green Energy 2024 में मैच्योर होने वाले बॉन्ड की रीफाइनैंसिंग के लिए जुटाएगी 41 करोड़ डॉलर

Advertisement

पिछले हफ्ते ही, AGEL ने एक रिन्यूबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए 1.4 बिलियन डॉलर का लोन जुटाया, जिससे ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला

Last Updated- December 11, 2023 | 4:20 PM IST
Adani Energy

भारत के अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy) लगभग एक साल में मैच्योर होने वाले डॉलर बॉन्ड को रीफाइनैंस करने के लिए नए बॉन्ड जारी करने जा रही है। सिंगापुर के स्टॉक एक्सचेंज को दी गई एक फाइलिंग के अनुसार, AGEL ने इससे लगभग 410 मिलियन डॉलर यानी 41 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बनाई है।

8 दिसंबर को दी गई जानकारी के मुताबिक, अदाणी ग्रीन एनर्जी का 500 मिलियन डॉलर का रीफाइनैंसिंग प्लान आवश्यकता शर्तों को पूरा करता है। अदाणी का यह बॉन्ड 10 दिसंबर, 2024 को मैच्योर होगा।

हाल के दिनों में देखा जाए तो अदाणी ग्रुप की सोलर एनर्जी यूनिट द्वारा मैच्योर डॉलर की डेट को रीफाइनैंस करने की योजना के लिए फाइलिंग अपनी तरह की दूसरी फाइलिंग है। इससे पहले, इसी यूनिट ने ही अगले सितंबर में देय (due) 750 मिलियन डॉलर के बॉन्ड को चुकाने के लिए एक और ब्लूप्रिंट तैयार किया है।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने खींचा निवेशकों का ध्यान

इस साल की शुरुआत में अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा समूह पर कॉरपोरेट धोखाधड़ी का आरोप लगाने के बाद अरबपति गौतम अदाणी के फाइनैंशियल स्टेटस ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। हालांकि, इन आरोपों का अदाणी ग्रुप ने बार-बार खंडन किया है।

अदाणी के अधिकारियों ने हिंडनबर्ग की जनवरी की रिपोर्ट के मद्देनजर निवेशकों को आश्वस्त करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें डेट का पूर्व भुगतान (prepaying debt) और बॉन्ड बायबैक शामिल है। पिछले हफ्ते ही, अदाणी ग्रीन ने एक रिन्यूबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए 1.4 बिलियन डॉलर का लोन जुटाया, जिससे ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिला और उनके सामूहिक बाजार मूल्य (mcap) में 23 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई।

शेयरों में गिरावट

भारतीय बाजारों की बात की जाए तो अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन BSE पर AGEL के शेयर 1.35 की गिरावट के साथ 1529.55 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement