facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PFRDA प्रमुख बोले: बॉन्ड बाजार लंबी अवधि और कम रेटिंग वाले कर्ज से कतराता है, इससे फंडिंग पर संकट

Advertisement

पीएफआरडीए प्रमुख रमण ने कहा कि बॉन्ड बाजार लंबी अवधि और कम रेटिंग वाले कर्ज से बच रहा है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर निर्भर हैं

Last Updated- September 18, 2025 | 10:26 PM IST
Bonds
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरपर्सन शिवसुब्रमण्यन रमण ने गुरुवार को कहा कि कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार एए माइनस और उससे ऊपर के बॉन्ड की ओर झुका हुआ है, जिनकी अवधि पांच साल से कम है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से बुनियादी ढांचा कंपनियों को धन के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है।

रमण मे कहा कि राजनीतिक, नियामक और कार्यान्वयन संबंधी जोखिम लंबी अवधि के निवेश को रोकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कई इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को बीबीबी या उससे नीचे की रेटिंग दी गई है, जिससे संस्थागत निवेशकों तक उनकी पहुंच सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि परियोजना को लेकर अपर्याप्त तैयारी, कमजोर रिस्क शेयरिंग ढांचे और राजस्व सीमि नजर आने के कारण बैंकबिलिटी के मुद्दे बने हुए हैं।

नैशनल बैंक फॉर फाइनैंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐंड डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव 2025 में बोलते हुए रमण ने कहा, ‘राजनीतिक से जुड़े नियामक और कार्यान्वयन संबंधी जोखिम लंबी अवधि की प्रतिबद्धताओं को हतोत्साहित करते हैं। बुनियादी ढांचे संबंधी संभावनाओं के विस्तार के लिए नए नियामक और वित्तपोषण ढांचे की जरूरत होगी। पारंपरिक मॉडल ऐसे उभरते क्षेत्रों के राजस्व के जोखिम या लंबी अवधि की देनदारियों का आकलन करने के लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं हैं।’

उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं के व्यापक पोर्टफोलियो के कारण ज्यादातर बुनियादी ढांचा फर्में  ज्यादा लीवरेज रखती हैं, इसकी वजह से नकदी की आवक नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर बुनियादी ढांचा कंपनियों का उच्च लीवरेज है और उनके पास निर्माणाधीन बुनियादी ढांचे का उल्लेखनीय पोर्टफोलियो है। ऐसे में उनकी क्रेडिट रेटिंग उच्च नहीं है।

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement