facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेज रहेगी 50 साल के सरकारी बॉन्ड की मांग, खत्म हुआ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स का इंतजार

Advertisement

दीर्घावधि निवेशकों की ओर से लंबे समय से 50 साल के बॉन्ड की मांग की जा रही थी, ऐसे में हमें मांग में सुस्ती की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।’

Last Updated- November 02, 2023 | 10:45 PM IST
Corporate bond FPI investment India

बॉन्ड बाजार के हिस्सेदारों का कहना है कि शुक्रवार को आ रहे नए 50 साल के बॉन्ड की मांग तेज है। सरकार ने 10,000 करोड़ रुपये के नए 50 साल के बॉन्ड पेश करने की योजना बनाई है।

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में फिक्स्ड इनकम के हेड बदरीश कुलहरि ने कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि दीर्घावधि निवेशको की ओर से मांग मजबूत रहेगी। दीर्घावधि निवेशकों की ओर से लंबे समय से 50 साल के बॉन्ड की मांग की जा रही थी, ऐसे में हमें मांग में सुस्ती की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।’

केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के उधारी कैलेंडर में 50 साल अवधि की नई तिथियुक्त प्रतिभूति (new dated security) पेश की थी। जीवन बीमा कंपनियां लंबे समय से इसकी मांग कर रही थीं, खासकर भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से इसकी मांग की जा रही थी।

कोटक लाइफ इंश्योरेंस के कार्यकारी वाइस प्रेसीडेंट चर्चिल भट्ट ने कहा, ‘पेपर के लिए मांग अच्छी रहेगी और इसका कूपन 40 साल के बॉन्ड के आसपास हो सकता है, जो 7.50 प्रतिशत है।’ उधर सरकार के बॉन्डों और रुपये ने गुरुवार को मजबूती दर्ज की है।

डीलरों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दर में कोई बदलाव न करने और इसे 5.25 से 5.50 प्रतिशत के बीच रखने का फैसला किया है, जो उम्मीद के अनुरूप ही था, जिसकी वजह से मजबूती दर्ज हुई है।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement