facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MTNL के बॉन्ड्स पर ब्याज भुगतान के लिए सरकार ने फिर बढ़ाया हाथ, 24 सितंबर तक करेगी पेमेंट

Advertisement

दूरसंचार विभाग ने अगस्त में संसद को बताया था कि कंपनी ने वित्त वर्ष 25 में सॉवरिन गारंटी बांड्स (एसजीबी) के ब्याज के भुगतान के लिए 1,151.65 करोड़ रुपये के कोष की मांग की थी।

Last Updated- September 15, 2024 | 10:34 PM IST
MTNL

सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के बॉन्ड के ब्याज का भुगतान करने के लिए केंद्र सरकार एक बार फिर आगे आई है। इसके ब्याज की नवीनतम किस्त का भुगतान 24 सितंबर को होना है। एमटीएनएल ने हाल में एक्सचेंजों को बताया था कि वह अपर्याप्त कोष होने की वजह से ब्याज की अदायगी करने में असमर्थ है।

सरकार कुछ बॉन्ड के तीसरे छमाही ब्याज (7.75 फीसदी) अदायगी के लिए इस सप्ताह के अंत तक आवश्यक धन जमा कराएगी। यह दूसरी बार होगा कि एमटीएनएल के बॉन्ड पर ब्याज का भुगतान सरकार करेगी। इससे पहले सरकार जुलाई में भुगतान कर चुकी है। जुलाई 2023 में नकदी के संकट से जूझ रहे एमटीएनएल ने 10 वर्षीय सॉवरिन गारंटीड बॉन्ड के जरिये 2,480 करोड़ रुपये जुटाए थे।

एमटीएनएल, दूरसंचार विभाग और डिबेंचर की ट्रस्टी बीकन ट्रस्टीशिप लिमिटेड के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के अनुसार एमटीएनएल को निर्धारित तारीख से 10 दिन पहले एस्क्रो खाते में छमाही ब्याज जमा करेगा।

कंपनी के पास अपर्याप्त कोष होने के कारण सरकार को संबंधित ट्रस्ट व रिटेंशन खाते में निर्धारित तिथि 21 सितंबर से कम से कम तीन दिन पहले अनिवार्य रकम जमा करानी होगी। आने वाले समय में एमटीएनएल को कई बार ब्याज का भुगतान करना है।

दूरसंचार विभाग ने अगस्त में संसद को बताया था कि कंपनी ने वित्त वर्ष 25 में सॉवरिन गारंटी बांड्स (एसजीबी) के ब्याज के भुगतान के लिए 1,151.65 करोड़ रुपये के कोष की मांग की थी।

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement