facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीलामी से पहले सरकारी बॉन्ड बाज़ार ने बढ़त गंवा दी

Advertisement

अतिरिक्त नकदी गिरकर 2.62 लाख करोड़ रुपये रह गई, जो इसके पहले के सप्ताह में ट्रेजरी बिल की नीलामी में 3.97 लाख करोड़ रुपये थी।

Last Updated- August 13, 2025 | 10:31 PM IST
Bonds

गुरुवार को होने वाली साप्ताहिक नीलामी से पहले सतर्कता के कारण बुधवार को कारोबार की समाप्ति तक सरकारी बॉन्ड बाज़ार ने लगभग पूरी बढ़त गंवा दी। सरकारी बॉन्ड की साप्ताहिक नीलामी गुरुवार को होनी है क्योंकि शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के कारण बाजार बंद रहेंगे। डीलरों कहा कि दिन के कारोबार में 10 साल के बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड शॉर्ट कवरिंग के कारण 3 आधार अंक नीचे गए। ये 6.48 प्रतिशत पर बंद हुए, जबकि पिछली बंदी 6.49 प्रतिशत थी।

एक प्राइमरी डीलरशिप के डीलर ने कहा, ‘प्राइमरी डीलरों और सरकारी बैंकों ने सुबह शॉर्ट कवरिंग की।’ उन्होंने कहा कि बाद में रिजर्व बैंक द्वारा कल (गुरुवार) की नीलामी के बारे में पूछताछ किए जाने की अटकलों के कारण सावधानी बरती गई और बिकवाली हुई। बाजार भागीदारों ने कहा कि हर सप्ताह केंद्र व राज्य सरकारों के 50,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड बाजार में आ रहे हैं और बाजार में नुकसान के कारण निवेश व ट्रेडिंग के बही खाते पर पहले से ही दबाव है।  ऐेसे में नए बॉन्ड खरीदने की क्षमता तेजी से घट रही है। आगे रिजर्व बैंक द्वारा ओपन मार्केट ऑपरेशन कराए जाने की उम्मीद कम होने के कारण खरीदार कदम आगे बढ़ाने से हिचक रहे हैं।

बाजार भागीदारों ने कहा कि अंडरराइटिंग शुल्क पहले के सप्ताह से अधिक हो सकता है। एक प्राइमरी डीलरशिप के डीलर ने कहा, ‘सरकार के बॉन्ड की यील्ड नीलामी में होने वाली मांग पर निर्भर होगी। सावधानी तो बरती जा रही है, लेकिन मोटे तौर पर नीलामी सफल होनी चाहिए। अंडरराइटिंग शुल्क सामान्य से ज्यादा हो सकता है।’ 

सरकार ने 50,000 करोड़ रुपये के 2030 बॉन्ड और 13,000 करोड़ रुपये के नए 2055 बॉन्ड बेचने की योजना बनाई है। बुधवार को साप्ताहिक नीलामी में ट्रेजरी बिल पर कटऑफ दर 2 आधार अंक बढ़ी क्योंकि अतिरिक्त नकदी गिरकर 2.62 लाख करोड़ रुपये रह गई, जो इसके पहले के सप्ताह में ट्रेजरी बिल की नीलामी में 3.97 लाख करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement