facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SDL आपूर्ति के दबाव से सरकारी बॉन्ड यील्ड में तेजी, 10 साल का यील्ड 6.64% पर बंद

Advertisement

10 साल के सरकारी बॉन्ड का यील्ड 6.64 प्रतिशत पर बंद हुआ, जबकि पहले की बंदी 6.60 प्रतिशत थी

Last Updated- January 05, 2026 | 9:41 PM IST
bond yield
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान आपूर्ति के दबाव के कारण सोमवार को सरकारी बॉन्ड की यील्ड में तेजी देखी गई। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने राज्य विकास ऋण (एसडीएल) के माध्यम से 4.99 लाख करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना की घोषणा की है और उम्मीद की जा रही है कि 10 साल की केंद्र सरकार की सिक्योरिटीज और राज्य बॉन्डों का स्प्रेड बढ़ेगा, जो इस समय 80 से 100 आधार अंक के करीब है।

10 साल के सरकारी बॉन्ड का यील्ड 6.64 प्रतिशत पर बंद हुआ, जबकि पहले की बंदी 6.60 प्रतिशत थी।

 एक प्राइमरी डीलरशिप के डीलर ने कहा, ‘एसडीएल की अधिक आपूर्ति के कारण एक अंतर के साथ यील्ड खुली।’ उन्होंने कहा कि 10 साल के बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड 6.65 प्रतिशत पर इसलिए बची रह पाई, क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने खरीदारी की।

बाजार के भागीदारों ने कहा कि 40,000 से 50,000 करोड़ रुपये की भारी साप्ताहिक आपूर्ति ऐसे समय में आ रही है, जब दर में कटौती की संभावना ठहर गई है। इससे मांग की धारणा सीमित हो रही है और राज्यों के बॉन्ड और सरकारी बॉन्डों के यील्ड में निकट भविष्य के हिसाब से वृद्धि की संभावना है, भले ही ओपन मार्केट ऑपरेशन के माध्यम से रिजर्व बैंक सहयोग करता रहे।  

एक बाजार भागीदार ने कहा, ‘अगर बेंचमार्क यील्ड 6.65 प्रतिशत के दायरे को तोड़ती है तो यह 6.70 प्रतिशत की ओर बढ़ेगी। अगर यह वापसी करता है तो उसका अगला विराम 6.60 पर होगा।’ उन्होंने कहा, ‘कल (मंगलवार को) एसडीएल का कट ऑफ ही बाजार की स्थिति तय करेगा।’

Advertisement
First Published - January 5, 2026 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement