facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुनाफावसूली से सरकारी बॉन्ड यील्ड का फायदा कम, ट्रेडर्स रहे सतर्क

Advertisement

Government Bond Yield : विदेशी प्रवाह के बल पर शुक्रवार को रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुआ।

Last Updated- February 02, 2024 | 10:04 PM IST
Bond Yield

सरकारी बॉन्डों की यील्ड में मिलने वाला फायदा शुक्रवार को कारोबार के अंत में पूरी तरह से खत्म हो गया। डीलरों के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने शुरुआती कारोबार में यील्ड में आई नरमी का फायदा उठाते हुए बॉन्ड बेचकर मुनाफा कमाना बेहतर समझा।

कारोबारी घंटों के बाद अमेरिका से गैर कृषि पेरोल डेटा आने वाला था, जिसे देखते हुए ट्रेडर्स सतर्क रहे। दिन में कारोबार के दौरान दस साल के सरकारी बॉन्ड का यील्ड घटकर 7.02% पर आ गया, क्योंकि सरकार ने गुरुवार को पेश बजट में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुमान से कम सकल उधारी के आंकड़े पेश किए हैं। कारोबार के अंत में यील्ड 7.06% रहा जो गुरुवार की तुलना में सपाट ही है।

एक सरकारी बैंक की डीलर ने बताया, ‘सुबह तो बजट के बाद का उत्साह देखा गया। बाजार तेजी से आगे बढ़ा, लेकिन इसके बाद सरकारी बैंकों ने मुनाफावसूली की। अमेरिका से आने वाले गैर कृषि पेरोल के आंकड़े अमेरिकी राजकोष की सही तस्वीर पेश करेंगे। अमेरिकी आंकड़े आने से पहले कोई भी शुक्रवार को पोजीशन नहीं लेना चाहता था, इस वजह से फायदों की दिशा पलट गई।’

दूसरी तरफ, विदेशी प्रवाह के बल पर शुक्रवार को रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले बढ़कर 82.83 तक पहुंच गया, लेकिन बाद में रिजर्व बैंक ने डॉलर की खरीद कर विदेशी मुद्रा बाजार में दखल दी जिससे फायदे पर अंकुश लग गया। कारोबार के अंत डॉलर के मुकाबले में रुपया 82.93 पर बंद हुआ। गुरुवार को यह 82.98 पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement