facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पहले दिन इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉन्ड को 5 गुना बोली मिली

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 9:45 PM IST
Green bond

इंदौर नगर निगम (IMC) के ग्रीन बॉन्ड को पहले दिन शुक्रवार को 5.42 गुना आवेदन मिले और कुल 661.52 करोड़ रुपये की बोली हासिल हुई। IMC इस बिक्री से 244 करोड़ रुपये जुटाना चाहता है और इसका मूल आकार 122 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 122 करोड़ रुपये मूल्य के ज्यादा आवेदन को बरकरार रखने की इजाजत है। इश्यू 14 फरवरी को बंद होगा।

IMC ने एक वक्तव्य में कहा, इश्यू के मूल आकार के मुताबिक देखें तो संस्थागत श्रेणी में सबसे अधिक 7.52 गुना आवेदन मिले, कॉरपोरेट श्रेणी में 6.62 गुना, खुदरा श्रेणी में 4.16 गुना और एचएनआई श्रेणी में 3.39 गुना आवेदन मिले।

संस्थागत और कॉरपोरेट श्रेणी के निवेशकों ने क्रमश: 229.35 करोड़ और 201.86 करोड़ रुपये जुटाए। खुदरा और एचएनआई श्रेणी में क्रमश: 126.99 करोड़ रुपये और 103.31 करोड़ रुपये की बोली हासिल हुई।

इन बॉन्ड के अलग-अलग हिस्सों की परिपक्वता अवधि तीन वर्ष, पांच वर्ष, सात वर्ष और नौ वर्ष है। पहले तीन का प्रभावी प्रतिफल 8.41 फीसदी और नौ वर्ष अवधि के लिए यह 8.42 फीसदी है। IMC ने कहा है कि वह इस फंड का इस्तेमाल इंदौर शहर से 80 किलोमीटर दूर स्थित जालूद वाटर पंपिंग स्टेशन पर 60 मेगावॉट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए करेगा।

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय निरंतर ग्रीन बॉन्ड जुटाने के लिए प्रयासरत हैं। इंदौर के अलावा भोपाल नगर निगम की योजना भी ग्रीन बॉन्ड के जरिये नई सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाएं शुरू करने का है। प्रदेश के ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy) विभाग के मुख्य सचिव संजय दुबे ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि प्रदेश सरकार अपनी ओर से कम निवेश करते हुए भी हरित ऊर्जा बदलाव की दिशा में प्रभावी ढंग से बढ़ना चाहती है। ग्रीन बॉन्ड इसमें मददगार साबित होंगे।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement