facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC बॉन्ड से जुटाएगी 25,000 करोड़ रुपये!

Advertisement

यह किसी कंपनी द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी नियोजित बॉन्ड बिक्री होगी, सूत्रों ने कहा कि बॉन्ड 7.97 फीसदी ब्याज दर पर जारी किए जा सकते हैं

Last Updated- February 14, 2023 | 11:20 PM IST
Bond Market

आवास वित्त कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनैंस कॉर्पोरेशन (HDFC) इस हफ्ते के अंत तक 10 साल का बॉन्ड जारी कर कुल 25,000 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि यह किसी कंपनी द्वारा की जाने वाली सबसे बड़ी नियोजित बॉन्ड बिक्री है।

HDFC के कार्यकारी निदेशक वीएस रंगन ने कहा, ‘हमने 5,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) जारी किए हैं जिसमें 20,000 करोड़ रुपये तक के अतिरिक्त बॉन्ड जारी करने यानी ग्रीन शू का भी विकल्प रखा गया है। इस रकम का उपयोग हम अपनी कारोबारी जरूरतों को पूरा करने में करेंगे।’

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों से पता चलता है कि अगर HDFC की पूरी नियोजित बॉन्ड बिक्री सफल रहती है तो यह किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा अभी तक की गई सबसे बड़ी बॉन्ड बिक्री होगी। सूत्रों ने कहा कि बॉन्ड 7.97 फीसदी ब्याज दर पर जारी किए जा सकते हैं।
10 साल के सरकारी बेंचमार्क बॉन्ड का प्रतिफल 7.37 फीसदी चल रहा था।

मकान के लिए कर्ज देने वाली सबसे बड़ी देसी कंपनी HDFC बॉन्ड से जुटाई जाने वाली धनरा​शि का उपयोग ऋण या पुनर्वित्त जरूरतों के लिए करेगी।

एचडीएफसी की नियोजित बॉन्ड बिक्री एचडीएफसी बैंक के साथ कंपनी के विलय से पहले की जा रही है। अप्रैल 2022 में एचडीएफसी बैंक ने कहा था कि वह 40 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर एचडीएफसी का विलय करेगा।

शुरुआत में यह विलय अगले वित्त वर्ष की दूसरी या तीसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद जताई गई थी। मगर बाद में HDFC Bank के शीर्ष अ​धिकारियों ने कहा था कि विलय तय समय से पहले पूरा हो सकता है। कुछ विश्लेषकों ने उम्मीद जताई है कि विलय प्रक्रिया अप्रैल-जून तक पूरी हो सकती है।

दिसंबर 2022 में HDFC Bank ने Tier 2 बॉन्ड जारी कर 15,000 करोड़ रुपये जुटाए थे, जो चालू वित्त वर्ष में किसी भी बैंक द्वारा बॉन्ड से जुटाई गई सबसे बड़ी रा​शि है।

पिछले म​हीने समाचार एजेंसी Reuters ने खबर दी थी कि HDFC ने भी कुछ महीने बाद 10 वर्षीय बॉन्ड जारी कर 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी ने नवंबर 2022 में भी 1,900 करोड़ रुपये के 10 वर्षीय बॉन्ड जारी किए थे।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 9:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement