facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2047 का सपना और बॉन्ड मार्केट की हकीकत: विकसित भारत के लिए उधारी की लागत घटाना है बड़ी चुनौती

Advertisement

आर्थिक समीक्षा में इस बात पर जोर दिया गया है कि बेहतर ढंग से विकसित कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार देश की वित्तीय प्रणाली और साल 2047 तक विकसित भारत बनने की राह के लिए अहम है

Last Updated- January 29, 2026 | 10:44 PM IST
Bonds
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि अपेक्षाकृत हल्के कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार, संस्थागत निवेशकों के सीमित निवेश, सॉवरिन जोखिम के प्रीमियम और पूंजी प्रवाह पर नियामकीय प्रतिबंधों के कारण देश में पूंजी की अधिक लागत निजी निवेश और दीर्घकालिक विकास में बाधा है। 

समीक्षा में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि बेहतर ढंग से विकसित कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार देश की वित्तीय प्रणाली और साल 2047 तक विकसित भारत बनने की राह के लिए अहम है, क्योंकि जीवंत बॉन्ड बाजार प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण और बेहतर तरलता के जरिये उधारी की लागत कम करने में मदद करता है।

साल 1995 से 2025 के बीच पिछले तीन दशकों के दौरान देश के भारांकित औसत की दीर्घावधि ब्याज दरें औसतन 7.61 प्रतिशत रहीं, जो कनाडा (3.13), इटली (2.94) और स्विट्जरलैंड (1.04) की औसत दीर्घावधि दरों से कहीं अधिक है।

समीक्षा में बताया गया है, ‘बेहतर ढंग से काम करने वाला डेट बाजार पूंजी की लागत कम करेगा, बचत को कुशलता से जुटाएगा और परिवारों को विश्वसनीय आय सृजन करने वाले साधन प्रदान करेगा। भारत के परिवारों ने इक्विटी को अपनाया है और उस विश्वास को डेट मार्केट तक बढ़ाना वास्तव में दमदार पोर्टफोलियो और परिपक्व वित्तीय प्रणाली बनाने के लिए अगला कदम है।’

इसमें यह भी कहा गया है कि रिटर्न प्रोफाइल, जोखिम मूल्यांकन, नियामकीय प्रोत्साहन और बाजार में नकदी की स्थिति से प्रभावित होकर संस्थागत निवेशक कॉरपोरेट बॉन्ड की तुलना में इक्विटी और सरकारी प्रतिभूतियों को ज्यादा पसंद करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार की वृद्धि और विकास बाधित हो रहा है।

समीक्षा में इस बात पर जोर दिया गया है कि देश को निरंतर विकास में वित्त उपलब्ध कराने के लिए दीर्घावधि पूंजी बाजार मजबूत करना होगा। वर्तमान में भारत का कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार हल्का और कम तरलता वाला है, जिसमें शीर्ष रेटिंग वाले इश्यू जारी करने वाले हावी हैं। इसके अलावा सिक्योरिटाइजेशन सीमित है, म्युनिसिपल बॉन्ड कम विकसित हैं तथा पेंशन और बीमा फंड नियामकीय और परंपरागत निष्क्रियता के कारण रूढ़िवादी निवेशक बने हुए हैं।

समीक्षा में इस बात पर प्रकाश डाला गया है, ‘भारत का कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार अब भी कम विकसित है, जो जीडीपी का लगभग 16 से17 प्रतिशत है, जबकि इक्विटी बाजार का पूंजीकरण जीडीपी का 130 प्रतिशत से अधिक है। यह प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं जैसे अमेरिका और चीन की तुलना में काफी कम है, जहां साल 2024 तक कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार जीडीपी का क्रमशः करीब 40 प्रतिशत और 36 प्रतिशत है।’

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement