facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NABARD ने बॉन्ड बाजार से जुटाए ₹6,779 करोड़, 7.01% की यील्ड पर निवेशकों ने दिखाया जबरदस्त भरोसा

Advertisement

हालांकि, वित्त वर्ष 2026 में कॉरपोरेट बॉडों से धन जुटाने की रफ्तार सुस्त रही है। भूराजनीतिक तनाव के कारण उच्च यील्य की वजह से जारीकर्ताओं का उत्साह कम रहा है

Last Updated- February 16, 2026 | 10:38 PM IST
NABARD
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

डीलरों ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने 7.01 प्रतिशत के कट-ऑफ यील्ड पर 3 साल के बॉन्ड के माध्यम से 6,779 करोड़ रुपये जुटाए। बाजार हिस्सेदारों ने कीमतों को जारीकर्ता के अनुकूल बताया है।

वहीं आरईसी लिमिटेड बुधवार को 3000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए बॉन्ड बाजार में आएगी। इश्यू का बेस साइज 500 करोड़ रुपये और ग्रीन-शू ऑप्शन 2,500 करोड़ रुपये है। बॉन्ड की अवधि एक साल, 11 महीने और 29 दिन है।

आईआईएफएल  फाइनेंस ने 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए अपने सिक्योर्ड एनसीडी का पब्लिक इश्यू खोला है, जिसमें 500 करोड़ रुपये का बेस इश्यू और 1,500 करोड़ रुपये का ग्रीन-शू ऑप्शन शामिल है। मंगलवार को खुलने वाला यह इश्यू 4 मार्च को बंद होगा।इसमें दो, तीन और पांच साल की मैच्योरिटी और 8.7 प्रतिशत से 9 प्रतिशत तक ब्याज के साथ 9 सीरीज की पेशकश की गई है। इससे मिलने वाले धन का इस्तेमाल उधार देने, रीफाइनेंसिंग और कंपनी के सामान्य कामकाज के लिए होगा।

पिछले सप्ताह सरकार के प्रमुख जारीकर्ताओं ने बाजार से 20,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे।

वित्त वर्ष 2026 में कॉरपोरेट बॉडों से धन जुटाने की रफ्तार सुस्त रही है। भूराजनीतिक तनाव के कारण उच्च यील्य की वजह से जारीकर्ताओं का उत्साह कम रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-दिसंबर) के शुरुआती 9 महीनों के दौरान बॉन्ड के माध्यम से धन जुटाने की रफ्तार पिछले साल से 6 प्रतिशत घटकर 6.76 लाख करोड़ रुपये रह गई।

Advertisement
First Published - February 16, 2026 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement