facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI 40 हजार करोड़ रुपये के बॉन्डों का करेगा बायबैक, हिस्सेदारों को मांग में सुस्ती की आशंका

Advertisement

केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को 40,000 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियों के पुनर्खरीद की योजना बनाई है।

Last Updated- May 27, 2024 | 10:18 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को सरकारी बॉन्डों की तीसरी पुनर्खरीद की घोषणा की है। केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को 40,000 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियों के पुनर्खरीद की योजना बनाई है।

बॉन्ड बाजार के हिस्सेदारों ने कहा कि इस नीलामी में मांग सुस्त रहने की आशंका है क्योंकि बैंक घाटे में अपने बॉन्ड नहीं बेचेंगे। उनका कहना है कि अधिसूचित राशि की तुलना में बैंक 5,000 से लेकर 10,000 रुपये के बॉन्डों की बिक्री सरकार को कर सकते हैं।

करूर वैश्य बैंक के कोषागार के प्रमुख वीआरसी रेड्डी ने कहा, ‘रिजर्व बैंक ने इतनी ही प्रतिभूतियों की पेशकश पहले की नीलामी में भी की थी। जिस कीमत में बैंकों से प्रतिभूतियां खरीदी गईं, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में हिस्सेदारी कम रहेगी, जब तक कि पेशकश में 2-3 आधार अंक (यील्ड) का बदलाव नहीं किया जाता है।’

उन्होंने कहा कि वे 5,000 करोड़ से 10,000 करोड़ रुपये के बॉन्डों की खरीद कर सकते हैं। कीमत और यील्ड विपरीत दिशा में चलते हैं। सरकार ने 22 जून को परिपक्व हो रहे 7.25 प्रतिशत 2024 बॉन्ड, 28 जुलाई को परिपक्व (मैच्योर) हो रहे 8.40 प्रतिशत 2024 बॉन्ड, 7 नवंबर को परिपक्व हो रहे एफआरबी 2024 बॉन्ड और 14 नवंबर को परिपक्व हो रहे 9.15 प्रतिशत 2024 बॉन्ड की पेशकश की है। इसके पहले 16 मई और 21 मई को केंद्रीय बैंक द्वारा की गई नीलामी में हिस्सेदारी कम रही थी।

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement