facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

50-वर्षीय बॉन्ड की मांग रही शानदार, दूसरी छमाही में बिक्री को लेकर सरकार का है बड़ा प्लान

Advertisement

बाजार में 50 साल के बॉन्ड से पहले सबसे लंबी मियाद का बॉन्ड 40 साल वाला था। 40-वर्षीय बॉन्ड आज 7.45 फीसदी यील्ड पर बंद हुआ।

Last Updated- November 03, 2023 | 9:29 PM IST
Bonds

देश में 50 साल के सरकारी बॉन्ड की पहली नीलामी में आज जबरदस्त मांग देखी गई। इससे पता चलता है कि बीमा कंपनियों और पेंशन फंडों के बीच अल्ट्रा-लॉन्ग टर्म यानी काफी लंबी अवधि के बॉन्ड का आकर्षण बढ़ रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस बॉन्ड पर कट-ऑफ यील्ड 7.46 फीसदी निर्धारित की है, जो बाजार की अपेक्षाओं से बेहतर है।

बाजार में 50 साल के बॉन्ड से पहले सबसे लंबी मियाद का बॉन्ड 40 साल वाला था। 40-वर्षीय बॉन्ड आज 7.45 फीसदी यील्ड पर बंद हुआ। 50-वर्षीय बॉन्ड भी 10,000 करोड़ रुपये के बिक गए। सरकार अक्टूबर से मार्च के अपने उधारी कैलेंडर में 30,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड बेचने की योजना बना रही है। 50-वर्षीय सरकारी बॉन्ड की मांग जीवन बीमा कंपनियों खासकर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से ज्यादा रही।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज प्राइमरी डीलर​शिप के उपाध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा, ‘अधिकतर मांग बीमा एवं पेंशन फंडों से आई। बॉन्ड की मांग में तेजी फिलहाल बनी रहेगी क्योंकि बाजार ने इसे कुछ प्रीमियम दिया है।’

केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 6.6 लाख करोड़ रुपये उधार लेने की योजना बनाई है। यह पूरे वित्त वर्ष के लिए कुल 15.43 लाख करोड़ रुपये की उधारी योजना का 42 फीसदी है।

कोटक लाइफ इंश्योरेंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष चर्चिल भट्ट ने कहा, ‘बाजार को हमेशा भरोसा रहता है कि मांग अच्छी रहेगी। पहली नीलामी के नतीजे ने यह बात साबित भी की है। बॉन्ड की दमदार मांग थी। हम निश्चित तौर पर तो नहीं कह सकते लेकिन इतना तय है कि अधिकांश मांग बड़ी बीमा कंपनियों और पेंशन फंडों से दिखी।’

बाजार प्रतिभागियों ने कहा कि सरकारी बैंकों ने 10-वर्षीय बॉन्ड का स्टॉक बढ़ाया जबकि 5-वर्षीय बॉन्ड की अधिकांश मांग निजी क्षेत्र के बैंकों और म्युचुअल फंडों से दिखी।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement