facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डॉलर को चुनौती की तैयारी, ब्रिक्स डिजिटल मुद्राओं को जोड़ने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने दिया प्रस्ताव

Advertisement

सूत्रों ने कहा कि रिजर्व बैंक ने 2026 के ब्रिक्स सम्मेलन में सेंट्रल बैंक  डिजिटल करेंसीज (सीबीडीसी) को जोड़ने का प्रस्ताव बैठक के एजेंडे में शामिल करने की सिफारिश की है

Last Updated- January 19, 2026 | 10:34 PM IST
RBI Policy Meeting
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ब्रिक्स देशों से अपनी आधिकारिक डिजिटल मुद्राओं को जोड़ने का प्रस्ताव किया है। इसका मकसद एक देश से दूसरे देश में व्यापार और पर्यटकों द्वारा किए जाने वाले भुगतान को सरल बनाना है। इस मामले से जुड़े दो सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे भूराजनीतिक तनाव बढ़ने की स्थिति में अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम हो सकती है।

सूत्रों ने कहा कि रिजर्व बैंक ने 2026 के ब्रिक्स सम्मेलन में सेंट्रल बैंक  डिजिटल करेंसीज (सीबीडीसी) को जोड़ने का प्रस्ताव बैठक के एजेंडे में शामिल करने की सिफारिश की है।

सूत्रों ने अपना नाम सार्वजनिक नहीं करने को कहा है, क्योंकि वे सार्वजनिक रूप से इस मसले पर बात करने के लिए अधिकृत नहीं है।

भारत इस साल के अंत में होने वाले शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यदि सिफारिश स्वीकार कर ली जाती है, तो ब्रिक्स सदस्यों की डिजिटल मुद्राओं को जोड़ने का प्रस्ताव पहली बार पेश किया जाएगा। ब्रिक्स  संगठन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। भारत की यह पहल अमेरिका को नाराज कर सकती है, जिसने डॉलर को दरकिनार करने के किसी भी कदम के खिलाफ चेतावनी दी है।अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पहले कहा था कि ब्रिक्स गठबंधन ‘अमेरिका विरोधी’ है और उन्होंने इसके सदस्यों पर शुल्क लगाने की धमकी दी थी।

Advertisement
First Published - January 19, 2026 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement