facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस वित्त वर्ष में पहली बार रीपो रेट से ऊपर कॉल रेट

Advertisement

सोमवार को बैंकिंग प्रणाली में 2.39 लाख करोड़ रुपये अधिशेष नकदी थी, जो बैंकों की शुद्ध मांग और समय देनदारियों (एनडीटीएल) का लगभग 1 प्रतिशत है।

Last Updated- July 22, 2025 | 11:04 PM IST
RBI

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जमा करने के लिए धन निकासी के बीच चालू वित्त वर्ष में पहली बार मंगलवार को भारित औसत ओवरनाइट कॉल रेट (डब्ल्यूएसीआर) भारतीय रिजर्व बैंक की 5.5 प्रतिशत की नीतिगत रीपो रेट से ऊपर चली गई।

भारित औसत कॉल रेट (डब्ल्यूएसीआर) पिछले 5.48 प्रतिशत के मुकाबले 5.62 प्रतिशत पर रही। भारित औसत ओवरनाइट टीआरईपीएस (त्रिपक्षीय रीपो) रेट सोमवार के 5.51 प्रतिशत के मुकाबले 5.69 प्रतिशत पर रही। रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों से पता चला है कि सोमवार को बैंकिंग प्रणाली में 2.39 लाख करोड़ रुपये अधिशेष नकदी थी, जो बैंकों की शुद्ध मांग और समय देनदारियों (एनडीटीएल) का लगभग 1 प्रतिशत है। बैंकिंग व्यवस्था से अतिरिक्त नकदी हटाने के लिए केंद्रीय बैंक वैरिएबल रेट रिवर्स रीपो (वीआरआरआर) नीलामी कर रहा है। डब्ल्यूएसीआर मौद्रिक नीति का परिचालन लक्ष्य है और केंद्रीय बैंक इसे नीतिगत रीपो रेट के आसपास रखने का लक्ष्य रखता है।

रिजर्व बैंक ने कहा था कि उसका लक्ष्य नकदी अधिशेष को एनडीटीएल के 1 प्रतिशत के स्तर पर बनाए रखना है। बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि वर्तमान में शुद्ध मांग और समय देनदारियों (एनडीटीएल) के लगभग 1 प्रतिशत के आसपास अतिरिक्त नकदी है। इसकी वजह से निकट भविष्य में वीआरआरआर नीलामी की संभावना कम है।  डीलरों को उम्मीद है कि रिजर्व बैंक सरकारी खर्च में वृद्धि के बाद अगस्त के पहले सप्ताह में बीआरआरआर नीलामी फिर से शुरू कर देगा। एक प्राइमरी डीलरशिप के डीलर ने कहा, ‘जीएसटी की धन निकासी के कारण ओवरनाइट मनी मार्केट रेट बढ़ रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘नकदी एनडीटीएल के करीब 1 प्रतिशत के बराबर है। इसका मतलब है कि फिलहाल और वीआरआरआर की आवश्यकता नहीं है। रिजर्व बैंक अगले महीने की शुरुआत में सरकारी खर्च शुरू होने पर वीआरआरआर नीलामी करा सकता है।’

एक अन्य प्राइमरी डीलरशिप के डीलर ने कहा, ‘अगर रिजर्व बैंक वीआरआरआर नीलामी करता है तो व्यवस्था में नकदी कम होगी, जिसका बाजार पर नकारात्मक असर पड़ेगा।’

शुक्रवार को रिजर्व बैंक को 7 दिन के वैरिएबल रेट रिवर्स रीपो (वीआरआरआर) नीलामी में 2.07 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली थी, जबकि अधिसूचित राशि 2 लाख करोड़ रुपये थी। डीलरों ने कहा कि इसी दिन पहले की नीलामियों की मेच्योरिटी थी और बैंकों ने अपना फंड नई नीलामी में लगा दिया था।  रिजर्व बैंक जून के अंतिम सप्ताह से वीआरआरआर नीलामियां करा रहा है।

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement