facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नई जमा योजनाओं और ऊंची ब्याज दरों की पेशकश कर रहे बैंक, ग्राहकों को रिझाने की को​शिश; केनरा और बंधन बैंक ने बढ़ाई प्रतिस्पर्धा

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने भी 444 दिनों के लिए जमा पर 7.25 फीसदी ब्याज दर के साथ अमृत वृष्टि नाम से नई खुदरा सावधि जमा योजना शुरू की है।

Last Updated- August 13, 2024 | 11:06 PM IST
नई जमा योजनाओं और ऊंची ब्याज दरों की पेशकश कर रहे बैंक, ग्राहकों को रिझाने की को​शिश; केनरा और बंधन बैंक ने बढ़ाई प्रतिस्पर्धा Banks are trying to woo customers by offering new deposit schemes and higher interest rates; Canara and Bandhan Bank increased competition

वाणिज्यिक बैंक जमा आकर्षित करने के लिए तमाम उपाय कर रहे हैं। बैंकों की यह कवायद रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा बैंकों को संसाधन जुटाने के लिए अपनी शाखाओं के नेटवर्क का लाभ उठाने और नए उत्पाद लाने के लिए प्रेरित करने के बाद शुरू हुई है। बैंक ग्राहकों को लुभाने के लिए बीमा कवर और जमा पर ऊंची ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं।

केनरा बैंक जमा जुटाने के लिए अक्टूबर में दो नए उत्पाद लाने की तैयारी कर रहा है। इनका लक्ष्य पेशेवर पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने वाले युवा होंगे। बैंक अपने बचत खाताधारकों को टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर की पेशकश कर रहा है। अगर किसी व्यक्ति का वेतन इस बैंक के जरिये आता है तो उसके परिवार के सभी सदस्यों के लिए शून्य बैलेंस पर बचत खाता की सुविधा दी जा रही है। बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों द्वारा खरीदारी पर छूट देने के लिए दवा एग्रीगेटर 1 एमजी के साथ भी समझौता किया है।

बंधन बैंक ने अपनी ब्याज दर में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को उसने 8 फीसदी की आकर्षक ब्याज दर पर 1 वर्ष 9 महीने की नई सावधि जमा योजना की घोषणा की।

केनरा बैंक के एमडी एवं सीईओ के सत्यनारायण राजू ने कहा, ‘इन दिनों लोग अपने बचत खाते में अधिक रकम नहीं रखते हैं। डिजिटल चैनलों के जरिये वे कभी भी निवेश कर सकते हैं अथवा उसे भुना सकते हैं। ऐसे में केवल ब्याज दर कम लागत वाली जमा को बढ़ावा नहीं दे सकती है। इसलिए बैंकों को ब्याज दर से कुछ अधिक पेशकश करने की जरूरत है।’

आरबीएल बैंक के एमडी एवं सीईओ आर सुब्रमण्यन कुमार ने कहा, ‘हम अपने ग्राहकों को तमाम वित्तीय सेवाओं की पेशकश कर रहे हैं। ग्राहक को जोड़ने के साथ ही हम भी उनसे जुड़ते हैं। फिर हम उन्हें अपने बैंक के जरिये बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इससे बैंक में बैलेंस बनता है।’

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने 35 महीनों की सावधि जमा पर 7.35 फीसदी और 55 महीनों की सावधि जमा पर 7.40 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने भी 444 दिनों के लिए जमा पर 7.25 फीसदी ब्याज दर के साथ अमृत वृष्टि नाम से नई खुदरा सावधि जमा योजना शुरू की है। इसी प्रकार बैंक ऑफ बड़ौदा अपनी विशेष जमा योजना के तहत 399 दिनों पर 7.25 फीसदी और 333 दिनों पर 7.15 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement