facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Canara Bank Q2 results: बैंक का नेट प्रॉफिट 11% बढ़कर 4,015 करोड़ रुपये पर पहुंचा, NPA में भी आया सुधार

Advertisement

Canara Bank Q2 results: समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 34,721 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 31,472 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- October 29, 2024 | 2:06 PM IST
Canara Bank

Canara Bank Q2 results: सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 4,015 करोड़ रुपये रहा। बेंगलुरु स्थित बैंक का पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 3,606 करोड़ रुपये रहा था।

केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 34,721 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 31,472 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक ने 29,740 करोड़ रुपये की ब्याज आय दर्ज की, जो एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 26,838 करोड़ रुपये थी।

Also read: Ola Electric के स्टॉक इश्यू प्राइस से नीचे गिरे, शेयर रिकॉर्ड हाई से 52% लुढ़का

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक ने सुधार देखा और सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) सितंबर 2024 के अंत तक सकल ऋण के 3.73 प्रतिशत तक घट गईं, जो एक साल पहले 4.76 प्रतिशत थीं। इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए या डूबा कर्ज सालाना आधार पर 1.41 प्रतिशत से घटकर 0.99 प्रतिशत हो गया।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 2:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement