facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Canara Bank Q4 Results: केनरा बैंक का नेट प्रॉफिट 18 प्रतिशत बढ़कर 3,757 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement

Canara Bank Q4 Results: केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 34,025 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- May 08, 2024 | 3:04 PM IST
Canara Bank

Canara Bank Q4 Results: सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का बीते वित्त वर्ष (2023-24) की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 3,757 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बेंगलुरु के इस बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 3,175 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 34,025 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले साल समान तिमाही 28,685 करोड़ रुपये थी। ब्याज आय बढ़कर 28,807 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 23,910 करोड़ रुपये थी।

बैंक के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 16.10 रुपये (यानी 161 प्रतिशत) का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके लिए आगामी वार्षिक आम बैठक में मंजूरी मिलना आवश्यक है।

Also read: Veg and Non-Veg Thali Cost: अप्रैल में 8 प्रतिशत बढ़े वेज थाली के दाम, नॉनवेज थाली इतनी सस्ती हुई

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मामले में, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) 31 मार्च, 2024 तक कुल अग्रिम के 4.23 प्रतिशत पर आ गईं। मार्च, 2023 के अंत तक बैंक का सकल एनपीए 5.35 प्रतिशत था। इसी तरह शुद्ध एनपीए भी 2024 के अंत तक घटकर 1.27 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले बैंक का शुद्ध एनपीए 1.73 प्रतिशत पर था।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 3:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement