facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Canara Bank Q4 Results: बैंक का नेट प्रॉफिट 91 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

जोरदार शुद्ध ब्याज आय से मुनाफे में हुआ इजाफा

Last Updated- May 08, 2023 | 10:27 PM IST
Canara Bank

Canara Bank Q4 results: शुद्ध ब्याज आय (NII) और गैर-ब्याज आय में अच्छी वृद्धि के दम पर मार्च 2023 (वित्त वर्ष 23 की चौ​थी तिमाही) को समाप्त होने वाली तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता केनरा बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 90.6 प्रतिशत तक बढ़कर 3,175 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के 2,882 करोड़ रुपये की तुलना में लाभ में क्रमिक रूप से इजाफा हुआ है।

वित्त वर्ष 23 में बैंक का शुद्ध लाभ 86.76 प्रतिशत बढ़कर 10,604 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 22 में यह लाभ 5,678 करोड़ रुपये था।

मुंबई के ऋणदाता ने BSE को जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 23 के लिए निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 12 रुपये के लाभांश की सिफारिश की है, जो शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करता है। इसका शेयर 1.41 प्रतिशत बढ़कर 314.05 रुपये प्रतिशत की दर पर कारोबार कर रहा था। मार्च के अंत में इसका पूंजी पर्याप्तता अनुपात 11.59 प्रतिशत के कॉमन इक्विटी टियर के साथ 16.68 प्रतिशत था।

केनरा बैंक का NII, ब्याज राजस्व में से ब्याज व्यय घटाकर, वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 23.01 प्रतिशत तक बढ़कर 8,617 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 22 ​की चौथी तिमाही में 7,005 करोड़ रुपये था।

Also Read: Indian Bank Q4 Results: फंसे हुए कर्ज में आई कमी, 47 फीसदी बढ़ा बैंक का नेट प्रॉफिट

वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही के 2.93 प्रतिशत से बढ़कर 3.07 प्रतिशत हो गया। विश्लेषकों की रिपोर्ट के मुताबिक इसने वित्त वर्ष 24 के लिए 3.05 प्रतिशत के एनआईएम का अनुमान लगाया है।

बैंक ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में गैर-ब्याज आय सालाना आधार पर 7.04 प्रतिशत तक बढ़कर 4,776 करोड़ रुपये हो गई है।

वित्त वर्ष 23 में इसका अग्रिम सालाना आधार पर 16.41 प्रतिशत तक बढ़कर 8.62 लाख करोड़ रुपये हो गया है। मार्च 2023 के आ​खिर तक इसमें से खुदरा, कृ​षि और MSME (RAM) ​अग्रिम 13.23 प्रतिशत तक बढ़कर 4.77 लाख करोड़ रुपये हो चुका है।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 8:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement