facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकिंग सिस्टम में नकदी बढ़ी, सरकारी खर्च और स्वैप नीलामी का असर

Advertisement

शुद्ध नकदी 40,788 करोड़ रुपये तक पहुंची, विशेषज्ञों ने बताया मार्च तक और सुधार की उम्मीद

Last Updated- March 27, 2025 | 11:09 PM IST
Banks

बैंकिंग प्रणाली में शुद्ध नकदी बुधवार को 40,788 करोड़ रुपये हो गई। विशेषज्ञों के मुताबिक सरकारी खर्च और 10 अरब डॉलर की स्वैप नीलामी किए जाने का असर शुद्ध नकदी पर पड़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार बैंकिंग प्रणाली में शुद्ध नकदी में मंगलवार को 1.57 लाख करोड़ रुपये की कमी थी। दरअसल, बैंकिंग प्रणाली में दिसंबर मध्य के बाद से शुद्ध नकदी में कमी जारी है और यह कमी जनवरी में बढ़कर 3.2 लाख करोड़ रुपये हो गई थी।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेन गुप्ता के अनुसार, ‘नीलामी के बुधवार के निपटान आंकड़ों के अनुसार सरकारी व्यय और स्वैप नीलामी के कारण नकदी की स्थिति बेहतर हुई। करीब 90,000 करोड़ रुपये की राशि स्वैप के जरिये आई।’

उन्होंने बताया कि मार्च के अंत तक नकदी कुछ अतिरिक्त हो जाएगी। सरकारी खर्च का कुछ असर नजर आने लगा है।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement