facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CBDC: केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी में लेन-देन घटा, इस वजह से RBI को मिली 10 लाख डेली ट्रांजैक्शन हासिल करने में मदद

Advertisement

डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने कहा कि जैसे-जैसे CBDC की स्वीकार्यता बढ़ रही है, व्यक्तियों और कारोबारियों के बीच (P2M) होने वाले लेनदेन में वृद्धि हुई है।

Last Updated- April 05, 2024 | 5:52 PM IST
CBDC QR codes likely to be interoperable with UPI

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) लेन-देन संख्या दिसंबर 2023 में 10 लाख पार कर गई लेकिन उसके बाद इसमें कमी आई है।

शंकर ने कहा कि प्रायोगिक आधार पर एक दिसंबर 2022 को सीबीडीसी पेश किये जाने के बाद से लेन-देन की कुल संख्या 2.2 करोड़ तक पहुंच गई है। इसमें प्रतिभागियों की संख्या 50 लाख हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘संख्या पहले जैसी नहीं रही है, उसमें कमी आई है।” एक दिन में 10 लाख का लक्ष्य लोकप्रिय यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) प्लेटफॉर्म के साथ जोड़े जाने जैसे उपायों के कारण पहले ही पूरा कर लिया गया था।’’

एक खबर के अनुसार बैंकों ने दिसंबर में डिजिटल रुपये का उपयोग कर कर्मचारी लाभ वितरित किए। इससे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को 10 लाख दैनिक लेनदेन के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिली। शंकर ने कहा कि अभी CBDC में 46 लाख उपयोगकर्ता और चार लाख कारोबारी लेनदेन कर रहे हैं। जैसे-जैसे सीबीडीसी की स्वीकार्यता बढ़ रही है, व्यक्तियों और कारोबारियों के बीच (पी2एम) होने वाले लेनदेन में वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘अधिक कारोबारियों के आने के साथ संख्या पी2पी (कारोबारियों के बीच) से पी2एम की ओर स्थानांतरित हो रही है।’’

शंकर ने यह भी कहा कि CBDC पर एक सुविधा शुक्रवार को शुरू हुई। विशेष रूप से तैयार इस सुविधा के तहत एक किसान को कृषि कच्चा माल खरीदने के लिए धन हस्तांतरित किये गये। उन्होंने कहा कि बैंक के भीतर एक उपयोगकर्ता समूह के बीच हाल में विकसित ‘ऑफलाइन’ सीबीडीसी उपयोग मामलों का परीक्षण जारी है। इसे बाद में लोगों के लिए शुरू किया जाएगा।

इससे पहले, RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए भुगतान सेवा प्रदाताओं समेत गैर-बैंक भुगतान प्रणाली संचालकों को इसके व्यापक इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) वॉलेट का प्रस्ताव किया। इस कदम से विभिन्न माध्यमों से लेनदेन व्यवस्थित करने के लिए सीबीडीसी मंच की मजबूती के परीक्षण की सुविधा मिलेगी।

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 5:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement