facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CBDT के चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब जून 2026 तक रहेंगे पद पर

Advertisement

चेयरमैन के तौर पर रवि अग्रवाल आयकर विभाग की नीतिगत योजनाओं की देखरेख करते हैं और भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में भूमिका निभाते हैं।

Last Updated- June 29, 2025 | 9:38 AM IST
CBDT Chairman Ravi Agrawal. (Photo: PTI)
CBDT Chairman Ravi Agrawal. (Photo: PTI)

केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अब वह 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक अनुबंध के आधार पर इस पद पर बने रहेंगे। यह फैसला शनिवार को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने लिया।

रवि अग्रवाल भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 1988 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें 1 जुलाई 2024 से CBDT चेयरमैन के तौर पर नियुक्त किया गया था और यह कार्यकाल उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख यानी 30 सितंबर 2024 तक था। उस समय ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि सेवानिवृत्ति के बाद वह 30 जून 2025 तक अनुबंध के आधार पर चेयरमैन के रूप में काम करते रहेंगे।

अब इस अनुबंध को एक साल और बढ़ाकर जून 2026 तक कर दिया गया है। अग्रवाल इससे पहले CBDT में एडमिनिस्ट्रेशन सदस्य जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। जून 2024 में उन्होंने नितिन गुप्ता (IRS 1986 बैच) की जगह CBDT चेयरमैन का कार्यभार संभाला था।

चेयरमैन के तौर पर रवि अग्रवाल आयकर विभाग की नीतिगत योजनाओं की देखरेख करते हैं और भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में भूमिका निभाते हैं। उनके ज़िम्मे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति, तबादले, वित्त मंत्रालय का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय टैक्स मंचों (जैसे यूनाइटेड नेशंस, OECD) पर करना, विदेशी कर व टैक्स रिसर्च डिवीजन से जुड़े मसलों की निगरानी और जनता की शिकायतों का समाधान शामिल है। इसके अलावा वे वित्त मंत्री को सलाह देने और टैक्स प्रशासन में स्थिरता बनाए रखने का काम भी करते हैं।

Advertisement
First Published - June 29, 2025 | 9:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement