facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फ्यूचर जेनराली में खरीदी 24.91% हिस्सेदारी, ₹451 करोड़ में हुई डील

Advertisement

बैंक को इसके लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI), भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) से मंजूरी मिल चुकी है।

Last Updated- June 05, 2025 | 9:12 PM IST
Central Bank of India Stake Sale

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को बताया कि उसने फ्यूचर जेनराली इंडिया (Future Generali India) में 24.91% हिस्सेदारी ₹451 करोड़ में खरीदी है। इसके अलावा, बैंक ने फ्यूचर जेनराली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस में भी 25.18% हिस्सेदारी ₹57 करोड़ में खरीदी है। सरकारी बैंक ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी।

बैंक ने बताया कि शेयर अधिग्रहण की प्रक्रिया 4 जून 2025 को पूरी हुई। बैंक को इसके लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI), भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) से मंजूरी मिल चुकी है।

फ्यूचर जेनराली की लाइफ और जनरल इंश्योरेंस शाखाओं की स्थापना 2006 में फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (FEL) और जेनराली ग्रुप के बीच जॉइंट वेंचर के रूप में हुई थी। इनमें जेनरली ग्रुप की दोनों कंपनियों में लगभग 74% हिस्सेदारी है।

यह मल्टी-लाइन जनरल इंश्योरेंस कंपनी पर्सनल इंश्योरेंस, कमर्शियल इंश्योरेंस, सोशल और रूरल इंश्योरेंस जैसी सेवाएं प्रदान करती है। FY25 में कंपनी की ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम इनकम (GDPI) में सालाना आधार पर 21.06% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह ₹527.8 करोड़ रही। वहीं, FY24 में कंपनी का ग्रॉस रिटन प्रीमियम ₹4,910.9 करोड़ रहा, जो FY23 के ₹4,546.23 करोड़ के मुकाबले अधिक है।

फ्यूचर जेनराली की लाइफ इंश्योरेंस शाखा सेविंग्स इंश्योरेंस, निवेश योजनाएं (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान्स या ULIPs), टर्म इंश्योरेंस प्लान्स, हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स, चाइल्ड प्लान्स, रिटायरमेंट प्लान्स, ग्रामीण बीमा योजनाएं और ग्रुप इंश्योरेंस प्लान्स की बिक्री करती है।

FY25 में कंपनी का नया बिजनेस प्रीमियम (NBP) सालाना आधार पर 95.7% बढ़कर ₹1,192.2 करोड़ रहा, जो FY24 में ₹609.21 करोड़ था। वहीं, FY24 में कंपनी का ग्रॉस रिटन प्रीमियम ₹1,810.53 करोड़ रहा, जो FY23 के ₹1,758.01 करोड़ के मुकाबले थोड़ा अधिक है।

Advertisement
First Published - June 5, 2025 | 9:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement