facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जीएसटी दरों में बदलाव और ITC हटाने से बीमा कंपनियों के मुनाफे पर पड़ेगा असर

Advertisement

बीमा कंपनियों ने जीएसटी कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को दे दिया है। वे वितरकों के साथ इस प्रभाव को बांटने के इच्छुक हैं

Last Updated- October 13, 2025 | 10:36 PM IST
insurance

वर्ष 2025-26 में जुलाई से अगस्त (वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही) में जीवन और सामान्य बीमा कंपनियों की लाभप्रदता पर असर पड़ने की आशंका है। विश्लेषकों के अनुसार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में बीते माह बदलाव लागू होने और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हटाने से बीमा कंपनियों की लाभप्रदता पर दबाव पड़ सकता है।

बीमा कंपनियों ने जीएसटी कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को दे दिया है। वे वितरकों के साथ इस प्रभाव को बांटने के इच्छुक हैं। जीवन बीमा कंपनियों की लाभप्रदता कई कारकों से प्रभावित होने की आशंका है। बीमा कंपनियों की लाभप्रदता का आकलन न्यू बिजनेस के मूल्य (वीएनबी) के मार्जिन से किया जाता है। इन कंपनियों की लाभप्रदता कई कारकों से प्रभावित होती हैं। इन कारकों में प्रोडक्ट मिक्स चार्ज, व्यय पर जीएसटी हानि और यील्ड बढ़ना शामिल हैं।

विश्लेषकों के अनुसार निजी कंपनियों के वीएनबी मार्जिन पर सालाना आधार की तुलना में 50 से 150 आधार अंक का प्रभाव पड़ सकता है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के

विश्लेषकों के अनुसार, ‘जीवन बीमा कंपनियों के लिए आईटीसी का नुकसान वीएनबी मार्जिन करीब 164 से 200 आधार अंक होगा। हम यह मानते हैं कि आईटीसी वितरण कमीशन की हानि और वितरकों या ग्राहकों से बोझ को साझा किए बिना संचालन लागत बढ़ने से लागत बढ़ती है।’ इस तिमाही में आधार प्रभाव के कारण सालाना प्रीमियम समतु्लय (एपीई) के सुस्त रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - October 13, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement