facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NBFC का नियामकों से करीबी तालमेल जरूरी: रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर

Advertisement

डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव ने एनबीएफसी-आरबीआई समन्वय की जरूरत बताई, नियम तोड़ने वाली 4 कंपनियों पर कार्रवाई

Last Updated- November 27, 2024 | 10:29 PM IST
nbfc, RBI

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव ने कहा कि वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) का वित्तीय नियामकों के साथ करीबी समन्वय स्थापित किए जाने की जरूरत है। वित्तीय क्षेत्र में एनबीएफसी कंपनियों की विविधता बढ़ रही है और इनके बीच परस्पर सामंजस्य बढ़ने के कारण करीबी समन्वय स्थापित किए जाने की आवश्यकता है।

हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मध्यस्थता को रोकने के लिए नियमों को सुसंगत बनाया है। रिजर्व बैंक ने एनबीएफसी क्षेत्र के लिए मानदंड आधारित नियामकीय प्रारूप स्थापित किया है। इसमें एनबीएफसी के संचालन और उनके बीच करीबी समन्वय की संभावना के आधार पर श्रेणियां बनाई गई हैं। एनबीएफसी को श्रेणियों पर आधारित विनियमन के आधार पर तीन श्रेणियों : एनबीएफसी का ऊपरी स्तर, मध्यम स्तर और आधार स्तर हैं।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बीते माह एनबीएफसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर आपत्ति जताई थी। उन्होंने ‘किसी भी कीमत पर वृद्धि’ की कुछ एनबीएफसी की सोच पर चिंता जताते हुए चेतावनी दी थी कि यदि एनबीएफसी पर स्वनियमन नहीं होगा तो केंद्रीय बैंक उन्हें दंडित करने में नहीं हिचकिचाएगा।

इसके बाद रिजर्व बैंक ने चार एनबीएफसी – आशीर्वाद माइक्रोफाइनैंस, आरोहण फाइनैंशियल सर्विसेज (एक एमएफआई भी), डीएमआई फाइनैंस और नवी फिनसर्व को उधार लेने वालों से अत्यधिक ब्याज वसूलने के कारण ऋण मंजूर करने और वितरण करने से रोक दिया था।

राव ने ‘केंद्रीय बैंक के ग्लोबल साउथ पर उच्च स्तरीय पॉलिसी कॉन्फ्रेंस’ में भारत और ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) के लिए तीन उभरते जोखिमों को उजागर किया। इस क्रम में अत्यधिक विषम जलवायु घटनाओं और जलवायु परिवर्तन से जोखिम, उभरती तकनीकों से जोखिम और एनबीएफसी क्षेत्र की मजबूती पर जोखिम हैं।

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement