facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवंबर में तेजी से घटा क्रेडिट कार्ड से व्यय

Advertisement

नवंबर महीने में क्रेडिट कार्ड से खर्च पिछले महीने की तुलना में 16.1 प्रतिशत घटकर 1.7 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

Last Updated- December 24, 2024 | 10:49 PM IST
Credit card

भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर महीने में क्रेडिट कार्ड से खर्च पिछले महीने की तुलना में 16.1 प्रतिशत घटकर 1.7 लाख करोड़ रुपये रह गया है। अक्टूबर में मजबूत त्योहारी मांग के बाद ग्राहकों का नवंबर में खर्च घटा है।

क्रेडिट कार्ड जारी करने की वृद्धि दर भी नवंबर में उल्लेखनीय रूप से कम हो गई है और उद्योग ने कुल 3,50,000 शुद्ध क्रेडिट कार्ड जोड़े हैं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 13 लाख शुद्ध नए कार्ड जोड़े गए थे।

पिछले साल नवंबर में रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों के लिए जोखिम अधिभार बढ़ाए जाने के बाद से ही क्रेडिट कार्ड में शुद्ध बढ़ोतरी सुस्त हुई। रिजर्व बैंक के कदमों के बाद बड़े जारीकर्ताओं ने अपनी वृद्धि सुस्त की और इसकी वजह से क्रेडिट कार्ड जारी करने की रफ्तार घट गई।

केयरएज रेटिंग्स में बीएफएसआई रिसर्च के एसोसिएट डायरेक्टर सौरभ भालेराव ने कहा, ‘चूक और संशोधित जोखिम अधिभार मानकों, दोनों के कारण कार्ड जारी करने में कमी आई।’

Advertisement
First Published - December 24, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement