facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Credit card: अगस्त में 2.67% बढ़ा क्रेडिट कार्ड से खर्च, भारतीयों ने किया 1.5 लाख करोड़ रुपये का ट्रॉन्जैक्शन

Advertisement

बैंकों में, क्रेडिट कार्ड प्रमुख HDFC Bank का ट्रॉन्जैक्शन पिछले महीने के 39,403 करोड़ से 0.1 प्रतिशत घटकर अगस्त में 39,371 करोड़ हो गया

Last Updated- September 27, 2023 | 12:23 PM IST
Swiggy Credit Cards: What are cashback credit cards? Which are the best? How to choose?

भारत में लगातार लोग क्रेडिट कार्ड से पेमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं। प्वाइंट ऑफ सेल (POS) और ई-कॉमर्स पेमेंट्स में दमदार बढ़ोतरी के चलते भारतीयों के बीच क्रेडिट कार्ड से खर्च जुलाई 2023 में 1.45 लाख करोड़ रुपये था जो अगस्त में 2.67 प्रतिशत बढ़कर 1.48 लाख करोड़ रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

PoS  (प्वाइंट ऑफ सेल), जिसके माध्यम से कस्टमर पेमेंट करता है,  पर ट्रॉन्जैक्शन्स लगभग 6.7 प्रतिशत बढ़कर 52,961 करोड़ रुपये हो गया जबकि ई-कॉमर्स पेमेंट्स बढ़कर 95,641 करोड़ हो गया।

जानें HDFC Bank से लेकर ICICI Bank और Axis Bank तक के क्रेडिट कार्ड खर्च की डिटेल

बैंकों में, क्रेडिट कार्ड प्रमुख HDFC Bank का ट्रॉन्जैक्शन पिछले महीने के 39,403 करोड़ से 0.1 प्रतिशत घटकर अगस्त में 39,371 करोड़ हो गया।

ICICI Bank ने ट्रॉन्जैक्शन में लगभग 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 26,606 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की, जबकि Axis Bank ने 0.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,752 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की।

पब्लिक सेक्टर की प्रमुख स्टेट बैंक के SBI Cards से ट्रॉन्जैक्शन में लगभग 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले महीने यह खर्च 25,966 करोड़ रुपये था जो अगस्त में बढ़कर 27,414 करोड़ रुपये हो गया।

कुल कितने क्रेडिट कार्ड बैंकों ने बांटे

इस बीच, घरेलू बैंकिंग इंडस्ट्री में अगस्त में 14.1 लाख क्रेडिट कार्ड की वृद्धि देखी गई। जुलाई में क्रेडिट कार्ड्स की संख्या 8.987 करोड़ थी, जो बढ़कर 9.128 करोड़ हो गई।

HDFC Bank ने कुल 1.853 करोड़ क्रेडिट कार्ड बांटे हैं और इस मामले में सबसे आगे की स्थिति बरकरार रखी है। हालांकि, पिछले महीने के हिसाब से बैंक ने 1.854 करोड़ कार्ड बांटे थे, जो थोड़ी ज्यादा संख्या थी।

इस बीच, SBI Cards की संख्या 1.778 करोड़, ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड की संख्या 1.530 करोड़ और Axis Bank के कार्ड्स की संख्या 1.296 करोड़ रही।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 12:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement