facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिसंबर में क्रेडिट कार्ड के खर्च में तेजी आई

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 11:50 PM IST
Swiggy Credit Cards: What are cashback credit cards? Which are the best? How to choose?
Creative Commons license

उच्च आधार और त्योहारी मौसम के प्रभाव में कमी के कारण नवंबर में क्रमिक गिरावट के बाद क्रेडिट कार्ड से खर्च दिसंबर में फिर से बढ़ गया है। इसने लगातार दसवें महीने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा दर्ज किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि दिसंबर 2022 में क्रेडिट कार्ड खर्च 1.26 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू गया। यह नवंबर की तुलना में 10.21 फीसदी अधिक है और सालाना आधार पर समान अवधि की तुलना में खर्च 34.31 फीसदीज ज्यादा है।

आंकड़े बताते हैं कि एचडीएफसी बैंक का खर्च मासिक आधार पर 9.32 फीसदी बढ़ गया जबकि आईसीआईसीआई बैंक का खर्च करीब 13 फीसदी बढ़ा। इसी तरह इस अवधि के दौरान एसबीआई कार्ड और ऐक्सिस बैंक का खर्च क्रमशः 13 फीसदी और 8.8 फीसदी बढ़ा। ई-कॉमर्स लेनदेन की बढ़ती हिस्सेदारी के कारण खर्च लगातार 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। त्योहारी सीजन के खर्च के कारण, अक्टूबर 2022 में क्रेडिट कार्ड का खर्च 1.29 लाख करोड़ रुपये का अब तक का उच्चतम स्तर था।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement